{"_id":"68de4e085e7b2b333f04f79a","slug":"lucknow-engineers-fraudulently-benefited-20-firms-sparking-uproar-after-audit-revealed-the-matter-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: इंजीनियरों ने घपला कर 20 फर्मों को पहुंचाया फायदा, ऑडिट में मामला सामने आने के बाद हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: इंजीनियरों ने घपला कर 20 फर्मों को पहुंचाया फायदा, ऑडिट में मामला सामने आने के बाद हड़कंप
Thu, 02 Oct 2025 03:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Oct 2025 03:33 PM IST
सार
नगर निगम से 10 साल पहले उठी सभी 41 ऑडिट आपत्तियों को लेकर जवाब मांगा गया है, जिनको नगर निगम प्रशासन अब तक दूर नहीं करा पाया है। शासन की सख्ती के बाद सबसे अधिक हड़कंप नगर निगम के अभियंत्रण और लेखा विभाग में है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नगर निगम में इंजीनियरों और अधिकारियों ने ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कम करके अधिक भुगतान लेने और काम में फर्जीवाड़ा कर करोड़ों का गोलमाल किया है। वित्तीय वर्ष 2015-16 की ऑडिट में जो मामले सामने आए, उनमें इंजीनियरों और ठेकेदारों के अलावा उन ठेकेदार फर्मों पर भी शिकंजा कस सकता है, जिनको इसका फायदा मिला है। मामले को लेकर विधानसभा की लेखा संपरीक्षा समिति गंभीर है।
विज्ञापन
नगर निगम में 10 साल पहले जो घपले हुए थे, वह उस समय हुए ऑडिट में पकड़े गए थे। जिनको लेकर नगर निगम से सफाई भी मांगी गई थी, मगर निगम उसका कोई सही जवाब नहीं दे पाया। उसके बाद भी कई बार जवाब मांगा गया, मगर समाधान नहीं हुआ। इसके बाद अब ऑडिट में सामने आ चुके मामले विधानसभा की लेखा संपरीक्षा समिति में पहुंचे हैं, जहां से नगर विकास विभाग से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - स्वप्ना रॉय को तीन दिन में छोड़ना होगा सहारा का महल जैसा घर, नगर निगम ने दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - NCRB की रिपोर्ट: अपहरण के मामलों में गाजियाबाद और कानपुर से आगे निकला लखनऊ, कई अन्य अपराधों में भी आगे
अब उसको लेकर नगर निगम से 10 साल पहले उठी उन सभी 41 ऑडिट आपत्तियों को लेकर जवाब मांगा गया है, जिनको नगर निगम प्रशासन अब तक दूर नहीं करा पाया है। अब शासन की सख्ती के बाद सबसे अधिक हड़कंप नगर निगम के अभियंत्रण और लेखा विभाग में है। समिति को रिपोर्ट भेजने के लिए निर्माण कार्यों की माप पुस्तिका (एमबी) रिकार्ड रूम और बंद अलमारियों में ढूंढी जा रही हैं। कई मिली हैं तो कई नहीं मिल रही हैं।
इस मामले में नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा है कि ऑडिट की आपत्तियों का निस्तारण जल्द कराया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को सख्त पत्र लिखा है। इसमें लापरवाही बरती गई तो संबंधित से रिकवरी कराई जाएगी।
जांच के दायरे में आई ये फर्म : रजिया कांस्ट्रक्शन, एसएस कांस्ट्रक्शन, यशी ट्रेडर्स, ईगल एसोसिएट, सिद्धी विनायक इंटर प्राइजेज, अराध्या इंटर प्राइजेज, रोहित कांस्ट्रक्शन, अन्नू इंटरप्राइजेज, यामीन बिल्डर्स, एसपी जायसवाल, आरएस बिल्डर्स, केपी इंटरप्राइजेज, नरायन प्रकाश मिश्रा, पिंक पैंथर इंटर प्राइजेज, आकाश इंटरप्राजेज, विक्रम कक्कड़, सिंह इंटरप्राइजेज, सुरेश कुमार।