{"_id":"60ec9dd28ebc3ebf5713f3f1","slug":"lucknow-devar-tried-to-rape-husband-gave-triple-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ : देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने दिया तीन तलाक
Tue, 13 Jul 2021 09:39 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 13 Jul 2021 09:39 AM IST
सार
विवाहिता ने विरोध किया तो ससुरालीजनों ने जलाकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने पति, देवर, ननद, सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, तीन तलाक व हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुडंबा इलाके में रहने वाली विवाहिता से देवर ने दुष्कर्म की कोशिश की। विवाहिता ने विरोध किया तो ससुरालीजनों ने जलाकर मारने की कोशिश की। इसकी जानकारी होने पर नाराज पति ने सऊदी अरब से वीडियो कॉल कर पत्नी को ही तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने गुडंबा थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने पति, देवर, ननद, सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, तीन तलाक व हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गुडंबा फरीद अहमद के मुताबिक, गुडंबा के कल्याणपुर में रहने वाले युवक की शादी पीड़िता से दिसंबर 2017 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद वह सऊदी चला गया। सऊदी में उसका पति निजी कंपनी में नौकरी करता है। पीड़िता का आरोप है कि पति के विदेश जाने के बाद उसका देवर अक्सर छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर ननद व अन्य ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। दहेज के लिए प्रताड़ना मिलती थी। पति के परिवारीजनों ने कई बार मायके से रकम की डिमंाड की लेकिन पूरी नहीं हो सकी जिससे वे नाराज थे।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने कमरे में थी। इसी बीच उनका देवर और दुष्कर्म की कोशिश की तो उसने विरोध किया। इस पर देवर ने थप्पड़ मारे। पीड़िता देवर को धक्का देकर किसी तरह कमरे से चीखती हुई बाहर निकली। देवर, ननद और अन्य परिवारीजनों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पीटने के बाद जलाने की कोशिश की। उसकी चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दरवाजे पर पहुंच गए तो जान बची।
विज्ञापन
पति ने वीडियो कॉल पर दिया तीन तलाक
बाहर दरवाजे पर आए लोगों को ससुरालियों ने किसी तरह समझाकर वापस कर दिया। इसी बीच ननद ने उसकेपति को सऊदी में वीडियो कॉल कर पूरी जानकारी देनी शुरू की। पति ने ससुरालियों की पूरी बात सुनी लेकिन पीड़िता से बात करने के बजाए वीडियो कॉल पर ही तीन बार तलाक तलाक तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पीड़िता अपने मायके पक्ष के साथ शनिवार को थाने पहुंची थी। उसकी तहरीर पर दहेज प्रताड़ना, हत्या के प्रयास और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।