{"_id":"64bea6f574e37e576b055093","slug":"lucknow-commissionerate-in-mahigwan-police-station-two-new-police-stations-will-be-established-in-kanpur-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ कमिश्नरेट का विस्तार : महिगवां चौकी बना थाना, कानपुर में दो नए पुलिस थानों की होगी स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ कमिश्नरेट का विस्तार : महिगवां चौकी बना थाना, कानपुर में दो नए पुलिस थानों की होगी स्थापना
Mon, 24 Jul 2023 09:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 24 Jul 2023 09:59 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने लखनऊ कमिश्नरेट में एक और नए पुलिस थाने महिगंवा को मंजूरी दे दी है। नया थाना इटौंजा के महिगवां चौकी को बनाया गया। प्रमुख सचिव गृह ने पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर को निर्देश दिया है कि जल्द इस थाने को अस्तित्व में लाने की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव गृह व सूचना संजय प्रसाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने लखनऊ कमिश्नरेट में एक और नए पुलिस थाने महिगंवा को मंजूरी दे दी है। नया थाना इटौंजा के महिगवां चौकी को बनाया गया। प्रमुख सचिव गृह ने पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर को निर्देश दिया है कि जल्द इस थाने को अस्तित्व में लाने की प्रक्रिया पूरी करें। अगले दो से चार दिनों में नए थाने पर प्रभारी निरीक्षक और अन्य कर्मचारी तैनात कर दिये जाएंगे।
विज्ञापन
तीन साल पहले 21 दिसंबर 2020 को डीजीपी मुख्यालय ने शासन को एक प्रस्ताव भेजा था। कानून व्यवस्था और अपराध को नियंत्रित करने के लिए इटौंजा के चौकी महिंगवा को अलग से थाना बनाने का सुझाव दिया गया था। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने पुलिस मुख्यालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर महिगंवा को नया थाना बनाने की संस्तुति कर दी है। इसकी सूचना डीजीपी, एडीजी पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई है। पुलिस मुख्यालय को नए थाने की स्थापना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। थाने के लिए पद सृजन का आदेश जल्द किया जाएगा। इसके बाद थाने पर प्रभारी निरीक्षक व अन्य कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि इस प्रक्रिया में दो से चार दिन का समय लग सकता है। महिगवां कमिश्नरेट का 53वां थाना होगा। छह महीने पहले हाल ही में शासन ने दुबग्गा और मदेयगंज दो नए थाने बनाये थे।
विज्ञापन
लखनऊ कमिश्नरेट में अब 53 थाने
पुलिस कमिश्नेटर लखनऊ में चौक, वजीरगंज, ठाकुरगंज, सआदतगंज, बाजारखाला, तालकटोरा, मलिहाबाद, रहीमाबाद, माल, काकोरी, दुबग्गा, पारा, मानकनगर, हजरतगंज, हुसैनगंज, गौतमपल्ली, कैसरबाग, अमीनाबाद, नाका, महानगर, हसनगंज, मदेयगंज, अलीगंज, मड़ियांव, जानकीपुरम, गाजीपुर, गुडंबा, इंदिरानगर, विकासनगर, इटौंजा, बीकेटी, सैरपुर, कैंट, आशियाना, पीजीआई, आलमबाग, गोमतीनगर, गोमती नगर विस्तार, विभूतिखंड, चिनहट, बीबीडी, मोहनलाल गंज, नगराम, निगोहां, गोसाईगंज, सुशांत गोल्फ सिटी, कृष्णानगर, बंथरा, बिजनौर, महिला थाना व महिला थाना द्वितीय थे। अब इस सूची में महिगवां का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में दो नए पुलिस थानों की होगी स्थापना
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में दो नए पुलिस थानों की स्थापना की शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कानपुर नगर के थाना विधनू के अंतर्गत नवीन थाना सेन पश्चिम और थाना घाटमपुर के अंतर्गत नवीन थाना रेउना की स्थापना का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है। इनकी स्थापना से क्षेत्र में शांति-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया जा सकेगा। दोनों नवीन थानों में जनशक्ति एवं पदों के सृजन के लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा।