फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Bank accounts of beggars used by frauds in swindle of crores.

PGI की डॉक्टर से 2.81 करोड़ की ठगी: भिखारियों के नाम पर खोले खाते, करोड़ों की रकम इधर से उधर की

Fri, 27 Sep 2024 11:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Sep 2024 11:04 AM IST
सार

जांच में सामने आया कि कई भिखारियों की आईडी का इस्तेमाल कर उनके नाम पर खाते खुलवाए। डेबिट कार्ड व खाते के अन्य जरूरी दस्तावेज खुद रखते थे। इन खातों को खुद इस्तेमाल करते थे।

विज्ञापन
Lucknow: Bank accounts of beggars used by frauds in swindle of crores.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) की डॉ. रुचिका टंडन से हुई ठगी के मामले में गिरफ्तार सॉफ्टवेयर इंजीनियर भिखारियों के नाम पर खोले गए बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। ऐसे सैकड़ों खातों में करोड़ों की रकम इधर से उधर की। ये खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है।

विज्ञापन


डॉ. रुचिका को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने 2.81 करोड़ रुपये पार किए थे। एसटीएफ और साइबर क्राइम थाने की पुलिस अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें बुधवार को गिरफ्तार किए गए सहारनपुर के रॉबिन कुमार और संभल के नितिन गुर्जर भी हैं। आरोपी ठगी के गिरोह में शामिल होकर उन खातों को खुलवाते थे, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर की जाती है।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि कई भिखारियों की आईडी का इस्तेमाल कर उनके नाम पर खाते खुलवाए। डेबिट कार्ड व खाते के अन्य जरूरी दस्तावेज खुद रखते थे। इन खातों को खुद इस्तेमाल करते थे। पिछले एक साल में ऐसे करीब सौ खाते खुलवाए गए। साइबर क्राइम थाने की जांच टीम का कहना है कि ये संख्या और भी बड़ी हो सकती है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्जशीट लगाने की तैयारी
मामले में करीब एक महीने से आरोपियों की गिरफ्तारी चल रही है। दस के खिलाफ विवेचना काफी हद तक पूरी हो चुकी है। जल्द ही पुलिस उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी। आगे की विवेचना चलती रहेगी। मामले में अभी कुल कितने आरोपी बाकी हैं, ये स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed