फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Action against police men in Gomati nagar molestation case.

गोमती नगर में युवती से अभद्रता: पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, अब तक 14 हो चुके हैं गिरफ्तार

Fri, 02 Aug 2024 09:11 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 Aug 2024 09:11 AM IST
सार

लखनऊ के गोमती नगर इलाके में युवती से हुई अभद्रता मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Lucknow: Action against police men in Gomati nagar molestation case.
मुख्यमंत्री योगी ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लखनऊ के गोमतीनगर में बारिश के बाद हुई शर्मशार करने वाली घटना पर गहरी नाराजगी के बाद डीसीपी पूर्वी, एडीसीपी पूर्वी, एसीपी गोमतीनगर को हटा दिया गया। वहीं, गोमतीनगर इंस्पेक्टर समेत अंबेडकर पार्क चौकी के सभी पुलिसकर्मी (दो दरोगा व दो सिपाही) निलंबित कर दिए गए। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट अराजकतत्वों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पांच टीमें लगाई गई थीं।

विज्ञापन


पहले दिन ये हुआ गिरफ्तार: पवन यादव, सुनील कुमार

बृहस्पतिवार को...
मोहम्मद अरबाज, विराज साहू, अर्जुन अग्रहरि, रतन गुप्ता, अमन गुप्ता, अनिल कुमार, प्रियांशु शर्मा, आशीष सिंह, विकास भंडारी, मनीष कुमार सरोज, अभिषेक तिवारी, कृष्णकांत गुप्ता, जयकिशन और अभिषेक साहू गिरफ्तार किये गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ये करतूत तहजीब के शहर पर दाग है..., छात्र ने कहा, घटना से आहत हूं, उसकी दोस्त को सदमा लगा है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गोमती नगर में सरेराह युवती से अभद्रता मामले में अब तक चार गिरफ्तार, वीडियो से हुई पहचान


शशांक सिंह को बनाया गया डीसीपी पूर्वी
आईपीएस शशांक सिंह को डीसीपी पूर्वी, पंकज सिंह को एडीसीपी पूर्वी और विकास जायसवाल को एसीपी गोमतीनगर बनाया गया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी को गोमतीनगर थानेदार की जिम्मेदारी दी गई। सभी अफसरों ने तत्काल कार्यभार संभालकर कार्रवाई शुरू की। हटाए गए डीसीपी प्रबल प्रताप सिंह को यूपी 112, एडीसीपी अमित कुमावत को मुख्यालय और अंशु जैन को एसीपी महिला अपराध के पद पर तैनाती दी गई। इसके अलावा कई और अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। इसमें अनिंद्य विक्रम सिंह को एसीपी गाजीपुर, राधारमण सिंह को एसीपी विभूतिखंड, रजनीश वर्मा को एसीपी मोहनलालगंज और अभय प्रताप मल्ल को एसीपी कैंट बनाया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2),3(5), 272,285 और 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने/ लज्जाभंग संबंधी) बीएनएस 2023 के तहत रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed