फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Abducted and raped an innocent girl who went to the wedding, threw a tape on her mouth, threw her in the field, found innocent innocent

लखनऊ : शादी में गई मासूम को अगवा कर किया दुष्कर्म, मुंह पर टेप चिपकाकर खेत में फेंका

Sat, 04 Dec 2021 11:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 04 Dec 2021 11:38 AM IST
सार

लखनऊ में शादी समारोह में शामिल होने गई सात साल की मासूम कोअगवा कर युवक ने दुष्कर्म किया। मासूम खेत में बेसुध पड़ी मिली। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Lucknow: Abducted and raped an innocent girl who went to the wedding, threw a tape on her mouth, threw her in the field, found innocent innocent
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बंथरा इलाके में शादी समारोह में शामिल होने गई सात साल की मासूम को युवक ने अगवा कर लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारापीटा और मुंह पर टेप चिपकाकर खेत में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह मासूम खेत में बेसुध पड़ी मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


बंथरा की रहने वाली सात साल की मासूम परिवार के साथ बृहस्पतिवार रात को एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। बरात में पड़ोस के गांव से 22 साल का शिवम आया था। देर रात  को शादी समारोह में खाना और डांस चल रहा था। परिजन व रिश्तेदार उसमें व्यस्त थे। इसी दौरान शिवम मासूम को अपने साथ लेकर चला गया। उसने गांव के बाहर खेत में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। मासूम ने चीखपुकार शुरू की तो शिवम ने उसके मुंह पर टेप चिपका दी। वारदात के बाद आरोपी मासूम को धमकाते हुए खेत में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


परिजन पूरी रात करते रहे मासूम की तलाश
शादी समारोह से मासूम अचानक लापता हो गई। वहां उसके न दिखाई देने पर पूरे घर तलाश किया गया। लेकिन नहीं दिखी तो मासूम की तलाश में परिजन व रिश्तेदार जुट गये। पूरी रात तलाशने के बाद भी मासूम का कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने मासूम को खेत में बेसुध पड़ा देखा। तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम की हालत बिगड़ती देख अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियोग्राफी में साथ ले जाते दिखा आरोपी
वारदात की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बंथरा अजय प्रताप सिंह पहुंच गये। उन्होंने तत्काल अधिकारियाें को सूचना दी। मौके पर डीसीपी डॉ. ख्याति गर्ग, एडीसीपी मध्य राघवेंद्र मिश्रा पहुंच गये। उन्होंने वारदात स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान शादी समारोह में वीडियो रिकार्डिंग को खंगाला गया। जिसमें आरोपी शिवम मासूम को अपने साथ ले जाता हुआ दिखा। इसके बाद से वह शादी समारोह में वापस नहीं आई। वहीं शिवम भी लौटकर नहीं आया। पुलिस ने रिकार्डिंग के आधार पर शिवम की तलाश शुरू कर दी। एडीसीपी मध्य के मुताबिक आरोपी की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। टीमें लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।


मड़ियांव में भी हो चुकी इस तरह की वारदात
मड़ियांव इलाके के आरएस पैलेस में 16 फरवरी 2020 को हरदोई से बारात आई थी। इसमें पांच माह की दूधमुंही अपनी मां के साथ पहुंची थी। देर रात करीब 11 बजे उसके ही रिश्तेदार युवक ने मां की गोद से खिलाने के बहाने लेकर निकला। उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सुनसान इलाके में फेंककर चला गया। मासूम की तलाश शुरू की गई तो वह पास के खाली मैदान में पड़ी मिली। खून से लथपथ मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रिश्तेदार युवक को गिरफ्तार कर लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed