फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lu: Now examination forms will be filled on Samarth portal

लविवि : अब समर्थ पोर्टल पर भरे जाएंगे परीक्षा फाॅर्म

Thu, 10 Oct 2024 05:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 10 Oct 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Lu: Now examination forms will be filled on Samarth portal
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में अब सभी परीक्षा फॉर्म सिर्फ समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही भरे जाएंगे। इसे लेकर परीक्षा विभाग ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुलसचिव ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के नव प्रवेशित विद्यार्थियों की सूचना एमएस एक्सेल प्रारूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय में अभी प्रवेश से लेकर परीक्षा और परिणाम जारी करने तक में अलग-अलग माध्यमों का उपयोग किया जाता था जिसमें हर काम के लिए अलग वेबसाइट और पोर्टल होता था। यह खर्चीला होने के साथ ही छात्रों के बीच मुश्किल का सबब था।
विज्ञापन


लविवि के कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने सभी विद्यार्थियों का डाटा विश्वविद्यालय को देने के लिए कॉलेजों को नौ अक्तूबर तक समय दिया है। जबकि तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध समर्थ पोर्टल लॉगिन आईडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। समर्थ पोर्टल से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए विवि की ओर जारी मोबाइल नंबर 7991200609 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलाधिपति ने कहा था कि बंद होंगी निजी दुकानें
समर्थ पोर्टल पर शिक्षा से जुड़े सभी काम करवाने के लिए कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी अपनी प्रतिबद्धता जता चुकी हैं। उन्होंने समर्थ पोर्टल को प्रभावी बनाने को लेकर एक कार्यक्रम में कहा था कि अब शैक्षिक संस्थानों में चल रही अलग-अलग कामों के लिए निजी दुकानें बंद होंगी। सभी कार्य केंद्रीयकृत व्यवस्था के जरिए सरकार और शासन की निगरानी में होंगे। इससे छात्रों के साथ भी किसी तरह की अवैध वसूली नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed