फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lovers fight in publicly

सरेआम झगड़ रहे थे प्रेमी, मनचलों की लगी भीड़

Sat, 24 Jan 2015 12:31 PM IST
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
lovers fight in publicly
शहर के नाका क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सड़क पर झगड़ रहे बलिया निवासी प्रेमी युगल को मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की टीम ने पकड़ा और शांतिभंग में चालान कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां जमानत पर छोड़ने की कार्रवाई हो ही रही थी कि युवती ने आत्महत्या की धमकी दे दी। इस पर संजीदा मजिस्ट्रेट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश दिया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 
इंस्पेक्टर नाका विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि नत्था तिराहे पर युवक व युवती आपस में झगड़ा कर रहे थे। तमाशा देखने वालों की भीड़ लगी थी। वहां से गुजरी मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। वहां भी दोनों झगड़ते रहे। युवक ने खुद को बलिया के बांसडीह थाने के एक गांव का निवासी पिंटू सिंह बताया और युवती भी उसी गांव की थी। युवती ने कहा कि पिंटू से काफी समय से प्रेमप्रसंग है। विगत दिनों परिवारीजनों ने युवती की शादी एक अन्य व्यक्ति से तय की।
विज्ञापन

अचानक हो गई थी मुलाकात

lovers fight in publicly

उसने पिंटू को जानकारी देकर साथ ले चलने को कहा लेकिन पिंटू ने उसे एक बार ससुराल जाने की सलाह दी। आश्वासन दिया कि कुछ दिनों में तैयारी कर लेगा और मायके आने पर उसे साथ ले जाएगा। वह ससुराल से लौटी तो पिंटू गांव में नहीं मिला। पता चला कि वह लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रहा है। इस पर युवती ने उसे कॉल की। टालमटोल पर खुद लखनऊ आ धमकी।

चारबाग में मुलाकात होते ही पिंटू पर बेवफाई का आरोप लगा झगड़ना शुरू कर दिया। पुलिस ने उनके परिवारीजनों को फोन किया। कोई नतीजा न निकलते देख दोनों का शांतिभंग में चालान कर एसीएम के समक्ष पेश किया।

मजिस्ट्रेट ने सामान्य तरीके से उन्हें हिदायत देकर जमानत पर छोड़ने का इरादा बनाया था लेकिन युवती ने आत्महत्या की धमकी देनी शुरू कर दी। बोली कि पिंटू ने उससे शादी करके साथ नहीं रखा तो वह जान दे देगी, जबकि पिंटू उसे साथ रखने को राजी नहीं था। युवती के तेवर देख मजिस्ट्रेट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल का रास्ता दिखा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed