{"_id":"57f4c66a4f1c1bcd4e2700ac","slug":"loot-in-three-trains-at-kanpur-outer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से चली तीन ट्रेनों में बदमाशों का कहर, लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ से चली तीन ट्रेनों में बदमाशों का कहर, लूटपाट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 06 Oct 2016 03:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
लखनऊ से चली दो सुपरफास्ट और एक लोकल ट्रेन में कानपुर आउटर पर बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने आधे घंटे के अंतराल पर तीनों वारदातों को अंजाम दिया। वहीं लूटपाट का विरोध करने वाले यात्रियों के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब दो बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के आउटर पर हथियारों से लैस बदमाशों ने ट्रेन यात्रियों को अपना निशाना बनाया।
सबसे पहले बदमाश लखनऊ से मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक ट्रेन में घुसे। यात्री उस वक्त सो रहे थे। हथियारों के साथ घुसे बदमाशों ने यात्रियों को धमकाया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर यात्रियों की पिटाई भी की।
विज्ञापन
इसके बाद आउटर पर रुकी वैशाली एक्सप्रेस को निशाना बनाया। इस ट्रेन में घुसकर लूटपाट की और यात्रियों में दहशत फैलाने के लिए मारपीट शुरू कर दी। गोरखपुर के देवी सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
कानपुर सेंट्रल
- फोटो : amar ujala
इसके बाद बदमाशों ने अपना तीसरा शिकार लखनऊ - कानपुर पैसेंजर को बनाया और कई यात्रियों को मारपीट कर लूटा।
ट्रेनें जब सेंट्रल पहुंची तो यात्रियों ने जीआरपी में शिकायत की। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक श्याम व्रत यादव ने बताया, तीन ट्रेनों में बदमाशों ने लूटपाट की है। मुकदमा दर्ज कर बदमाशो की तलाश की जा रही है।
ट्रेनें जब सेंट्रल पहुंची तो यात्रियों ने जीआरपी में शिकायत की। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक श्याम व्रत यादव ने बताया, तीन ट्रेनों में बदमाशों ने लूटपाट की है। मुकदमा दर्ज कर बदमाशो की तलाश की जा रही है।