{"_id":"5a55d3924f1c1b48198b5fb2","slug":"loot-in-lucknow-with-old-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में घर में घुसकर दिन-दहाड़े बुजुर्ग दंपति से लूट, रोकने पर लगाया तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में घर में घुसकर दिन-दहाड़े बुजुर्ग दंपति से लूट, रोकने पर लगाया तमंचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी। (इनसेट में दंपति)
राजधानी के आलमबाग थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े घर में घुसकर एक बुजुर्ग दंपति से लूट का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आलमबाग थाने की चंदन नगर चौकी के पीछे जीसी नगर में ओमकार नाथ अय्यर अपनी पत्नी आशा के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
देखने में असमर्थ ओमकार बुधवार को दिन में 11 बजे अपनी पत्नी के साथ घर पर ही आराम कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति दरवाजे को खोलकर अंदर घुसा और अलमीरा में रखे सात हजार रुपए लेकर जाने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान उनकी पत्नी ने उसे टोका तो उसने उनकी ओर पिस्टल तान दी और चुप रहने का कहा। ओमकार नाथ ने लुटेरे को रोकने का प्रयास किया तो वह उन्हें धक्का देकर चला गया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। दंपति ने एक ही व्यक्ति का जिक्र किया है, लेकिन पुलिस इसमें और भी लोगों के शामिल होने की आशंका जता रही है।