{"_id":"5c9cbd9ebdec2213f22d288e","slug":"lok-sabha-election-2019-priyanka-gandhi-test-ground-reality-on-raebareli-tour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी ने रायबरेली में परखी जमीनी हकीकत, कुशवाहा की पार्टी ने दिलाया समर्थन का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी ने रायबरेली में परखी जमीनी हकीकत, कुशवाहा की पार्टी ने दिलाया समर्थन का भरोसा
Thu, 28 Mar 2019 05:57 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 28 Mar 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में कार्यकर्ताओं से मिलतीं प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक दिवसीय दौरे पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। सुबह भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम तय समय से लगभग डेढ़ घंटे देर से शुरू हुआ। वे रात लागभग 2 बजे रायबरेली पहुंची और रात में ही जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
प्रियंका गांधी वाड्रा डेलीगेट से मिलने के बाद रायबरेली की पांच विधानसभा के बूथ कार्यकर्ताओं से मिलकर जमीनी हकीकत परख रही हैं। सबसे पहले सदर विधान सभा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बाद में प्रियंका ऊंचाहार, सरेनी, हरचंदपुर के बाद बछरांवा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियो का जायजा लेंगी। उम्मीद यह है कि प्रियंका की कार्यकर्ता के साथ देर रात तक बैठक चलेगी।

आज सुबह प्रियंका गांधी से मिलने बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने प्रियंका गांधी से मिलकर चुनाव में समर्थन करने को कहा। जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद मौर्य प्रियंका गांधी से मिलकर बहुत खुश हैं।
प्रियंका ने उनसे कहा की आप हमारी पार्टी का समर्थन कर रहे हो, हम आपके आभारी हैं। वही प्रियंका गांधी से मिलने आज भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान भुएमऊ गेस्ट हाउस के सामने चौकीदार चोर के नारे भी खूब लगे ।
प्रियंका गांधी सभी पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद कल सुबह अयोध्या के लिये रवाना होंगी। सदर कांग्रेस की विधायिका अदिति सिंह भी कार्यकर्तओं के साथ प्रियंका गांधी मिलीं और जीत का पूरा दारोमदार लेने को कहा।