फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA's negligence: First 272 plots were sold without acquisition, now allotment has been cancelled

एलडीए की लापरवाही : पहले बिना अधिग्रहण बेचे 272 प्लॉट, अब निरस्त किया आवंटन

Sun, 04 May 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
LDA's negligence: First 272 plots were sold without acquisition, now allotment has been cancelled
लखनऊ। एलडीए ने बसंतकुंज योजना के सेक्टर-ए में वर्ष 2022 में आवंटित 272 भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया है। आवंटन लाॅटरी से हुआ था। योजना की समीक्षा में सामने आया कि जिन भूखंडों का आवंटन किया गया था, वे एलडीए के पास थे ही नहीं। किसानों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी किए बिना ही तत्कालीन अधिकारियों ने पंजीकरण खोलकर प्लॉट आवंटित किए थे। बाद में जमीन पर हाईकोर्ट से स्टे हो गया।
विज्ञापन

अब जमीन पर कानूनी विवाद देख एलडीए ने आवंटन निरस्त करने का फैसला लिया है। एलडीए का कहना है कि खरीदारों को उनकी जमा राशि लौटाई जाएगी। वहीं, खरीदारों का कहना है कि जमीन की जांच किए बिना ही प्लॉट आवंटित करना बड़ी लापरवाही है। कई खरीदारों ने बैंकों से कर्ज लेकर किस्तें भरी थीं, अब उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दूसरी जगह प्लॉट दे एलडीए : आवंटी शालिनी गौतम ने बताया कि उन्हें सेक्टर-ए में प्लॉट संख्या 3/303 आवंटित हुआ था। वह प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए एलडीए के चक्कर लगा रही थीं। हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर रजिस्ट्री टाली जाती रही। अब अचानक आवंटन निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed