{"_id":"6244140d051fc420d802df98","slug":"lda-destroyed-illigal-building-of-bsp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: बसपा नेता की 50 करोड़ की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: बसपा नेता की 50 करोड़ की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई
Wed, 30 Mar 2022 01:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:55 PM IST
सार
एलडीए की टीम ने बुधवार को बालू अड्डे स्थित बसपा नेता व याजदान बिल्डर की अवैध संपत्ति को ढहाना शुरू कर दिया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में अवैध निर्माण करने वालों पर बुलडोजर का कहर जारी है। बुधवार को हजरतगंज के बालू अड्डा में एलडीए की टीम ने बसपा नेता फहाद व याजदान बिल्डर की 50 करोड़ की अवैध इमारत को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई से हंगामा मच गया।
विज्ञापन
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं। मामले में कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है पर कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई है।
कार्रवाई पर भड़के बिल्डर के गुर्गे मारपीट पर आमादा हैं। पुलिस ने निवेशक पर हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह, इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला के साथ भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन