{"_id":"5e47b4f28ebc3ee5ec0955a9","slug":"lady-beaten-a-man-with-slipper-on-policeman-instruction-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुरः एसओ ने महिला से आरोपी को थाने में चप्पल से पिटवाया, ये था पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्तानपुरः एसओ ने महिला से आरोपी को थाने में चप्पल से पिटवाया, ये था पूरा मामला
Sat, 15 Feb 2020 02:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को पुलिस ने दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा। पीड़ित पक्ष को एसओ हलियापुर अरशद खान ने थाने बुलाया और महिला को आरोपी को चार चप्पल मारने का फरमान सुना दिया। महिला ने पुलिस के सामने ही चार चप्पल आरोपी को मारे। अब वीडियो सामने आने पर एसओ पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
नेवादा गांव निवासी इंद्र बहादुर सिंह और एक ग्रामीण के बीच 11 फरवरी को पुआल रखने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विपक्षी ने इंद्र बहादुर सिंह की बेटी रीना पर लाठी से प्रहार कर दिया था, जिससे उसके हाथ में चोट आई थी। पीड़ित ने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष अड़ गया तो एसओ हलियापुर ने सुरेश कुमारी को थाने में ही आरोपी को चार चप्पल मारकर मामला रफा-दफा करने का फरमान सुना दिया। एसओ हलियापुर ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन