फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ladies kept karwa chauth fast for long life of their husband

करवा चौथ : उगते चांद को अर्घ्य देकर अखंड सौभाग्य का मांगा वरदान

Fri, 18 Oct 2019 11:29 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 18 Oct 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
ladies kept karwa chauth fast for long life of their husband
करवा चौथ - फोटो : amar ujala
अखंड सौभाग्य की मंगलकामना के साथ बृहस्पतिवार को सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत श्रद्धा और उल्लास के साथ पूरा किया। सुबह से ही सुहागिनें निर्जल व्रत रहीं और शाम ढलने के साथ ही पूजा की तैयारियों में जुट गई। 
विज्ञापन


कहीं परिवार के लोगों के साथ तो कहीं ग्रुप में महिलाओं ने घर की छतों और खुले मैदान में चौथ माई की पूजा-अर्चना कर कथा सुनी और चंद्रोदय को अर्घ्य देकर चंद्रदेव व अपने चांद का चलनी से दीदार किया और पति की दीर्घायु की मंगलकामना की। इसके बाद पति और बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर विधि विधान से व्रत का पारण किया। चंद्र दर्शन के दौरान छतों पर मिनी दिपावली की झलक भी देखने को मिली। शहर के कई  इलाकों में आतिशबाजी की गई। 
विज्ञापन


करवा चौथ का उल्लास से सुबह से ही घरों और मोहल्लों में छा गया। निर्जल व्रत रखने के साथ ही महिलाएं घर की साफ-सफाई के बाद पकवान बनाने में जुट गई। दोपहर बाद पूजा की तैयारियां शुरू हुई तो साथ ही सजने संवरने का दौर भी शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलह शृंगार में सजी धजी महिलाएं की टोली शाम ढलने के साथ ही छतों पर जा पहुंची और पूजा स्थल की साफ-सफाई में जुट गई। वहीं, रात 8 बजते बजते महिलाओं ने चंद्रोदय के इंतजार के बीच सभी ने कथा सुनी और अखंड सौभाग्य की कामना कर मिठाई, चावल के आटे, चूरे, बताशे का भोग लगाया। 

उगते चांद को छलनी में देख, जल से भरे करवे से अर्घ्य दिया। कइयों ने पूजन की सेल्फी सोशल मीडिया पर अपडेट की। घरों में माई के चित्र का पूजन किया। डालीगंज निवासी पं. कृष्णकांत के मुताबिक अब मौसम में सर्द अहसास तेजी से बढ़ेगा। लोक मान्यता है कि करवा चौथ के पूजन के बाद ही करवे की टोटी से जाड़ा निकलता है। फिर दीवाली से ठंड तेजी से बढ़नी शुरू हो जाती है।
 

10 महीने की बेटी संग की पूजा

गोमतीनगर के रोहतास प्रेसिडेंशियल में पंजाबी समिति के साथ ज्योति आनंद नरूला समेत कइयों ने पूजन किए। उन्होंने अपनी 10 महीने की बेेटी अनाइका के साथ पूजन किया। नगर के कई और अपार्टमेंट में भी महिलाओं ने समूह में पूजन किया। चांद निकलने के साथ ही सिसगोमती, ट्रांसगोमती के तमाम इलाकों समेत कस्बाई इलाकों में बच्चों संग बड़ों ने आतिशबाजी की। चांद दिखने पर आतिशबाजी जोरों पर रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed