फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में सीएनजी पंप के सामने एलएंडटी गोदाम में आग से हड़कंप

Tue, 18 Apr 2017 07:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Apr 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
l and t godown caught fire in lucknow
आग बुझाती फायर ब्र‌िगेड की गाड़‌ियां

लखनऊ के विभूतिखंड थानाक्षेत्र में बने एलएनटी के अस्थायी लेबर कैम्प में मंगलवार दोपहर करीब पौने बारह बजे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ।  


 

l and t godown caught fire in lucknow
आग
कैम्प में खाना बनाने के लिए रखे गए छोटे रसोई गैस सिलेंडर आग लगते ही फटने लगे। तेज धमाकोें से आसपास की कालोनियों में दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान पास के सीएनजी पंप पर फ‌िल‌िंग का काम बंद कर दिया गया। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए ढाई घंटे तक मशक्कत की।

 
l and t godown caught fire in lucknow
आग
गार्ड राजकुमार के अनुसार सुबह सभी कर्मचारी सामने साइट पर काम करने चले गए। करीब पौने बारह बजे अचानक धुआं उठता देखा। ऐसा लगा कि पास की झुग्गी बस्ती में आग लग गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
l and t godown caught fire in lucknow
आग
​कुछ देर बाद अचानक से तेज आग की लपटें कैम्प से निकलने लगी। जिसे देखते ही शोर मचाया। फायर स्टेशन व पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
l and t godown caught fire in lucknow
आग
एलएनटी कैम्प के पास ही सीएनजी का पंप है। घटना केसमय पंप पर 50 से अधिक कार व ऑटो मौजूद थे। अचानक तेज धमाका होने लगा तो वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने वाहन लेकर भागने लगे। इसी दौरान पंप केमैनेजर ने सुरक्षा की दृष्टि से पंप को बंद कर दिया। करीब तीन घंटे तक पंप बंद रहा। आग बुझने के बाद आधे घंटे बाद पंप को खोला गया। रिफिलिंग का काम भी काफी धीमी रफ्तार से की जा रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed