फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kidnap of a child in lucknow

लखनऊः घर के बाहर खेल रहे बच्चे का अपहरण, अगवा करने वाला युवक कैमरे में कैद

Mon, 22 Jul 2019 04:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Jul 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
kidnap of a child in lucknow
आदर्श - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में दुबग्गा की आम्रपाली योजना निवासी संजय कुमार ने छह वर्षीय बेटे आदर्श का घर के बाहर से अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक युवक छात्र का हाथ पकड़ साथ ले जाता हुआ दिखा।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी युवक के पिता को पकड़ कर थाने लाई है। संजय ने बताया कि आदर्श एक निजी स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। संजय ने बताया कि बीते शनिवार को बेटा आदर्श घर के बाहर खेलते वक्त अचानक लापता हो गया।
विज्ञापन


काफी तलाशने के बावजूद आदर्श का पता नहीं चला तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की तो उसमें एक अज्ञात युवक नाबालिग का हाथ पकड़े हुए अपने साथ ले जाता हुआ दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में आरोपी युवक का पिता

kidnap of a child in lucknow
युवक कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला

फुटेज के आधार पर पड़ताल की गई तो उसकी पहचान दीपक रूप के हुई। दीपक का आवास जेहटा गांव में होने की बात सामने आई। जब घर पर तलाश की गई तो पिता सुरेश गिरफ्त में आया। सुरेश मूलरूप से हरदोई के कासिम पुर का है।

पिता ने बताया कि दीपक तीन माह से लापता है। पुलिस दीपक की तलाश कर रही है। संजय की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed