फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kid died drinking phenyle mistaken as colddrink

इस ‘कोल्डड्रिंक’ को पीकर चली गई मासूम बच्चे की जान

Mon, 18 Jul 2016 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Jul 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
kid died drinking phenyle mistaken as colddrink
मृत बच्चे की फाइल फोटो

सआदतगंज इलाके में तीन साल का बच्चा शनिवार सुबह फिनायल पी गया। ...इस धोखे में कि वह कोल्डड्रिंक है। पीते ही बच्चा बेसुध हो गया। खून की उल्टियां होने लगीं। पिता मजदूरी करने गया था, बेबस मां के पास इतने भी पैसे नहीं थे कि उसे अस्पताल की दहलीज तक पहुंचा सके।

विज्ञापन

 
मोहल्ले वालों ने चंदा लगाया और उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। पर तब तक ‘जहर’ उसे पूरी तरह से अपनी आगोश में ले चुका था। इलाज काम न आया। देर रात मासूम की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस केमुताबिक, सआदतगंज मोअज्जमनगर निवासी मजदूर रमेश अपनी पत्नी सुनीता व बच्चे आयुष व विशाल संग किराए के मकान में रहता है। शनिवार सुबह रमेश काम पर निकल गया और बड़ा बेटा आयुष स्कूल गया था। घर पर पत्नी सुनीता व छोटा बेटा विशाल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम से बॉल उठाने गया था मासूम

kid died drinking phenyle mistaken as colddrink
डेमो प‌िक

रमेश का कहना है कि विशाल मोहल्ले के बच्चों संग खेल रहा था। इसी बीच उसकी बॉल बाथरूम में चली गई। विशाल अपने बाथरूम में बॉल उठाने गया। जहां पर रखी फिनायल की बोतल को कोल्डड्रिंक समझकर पी गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया तो पुलिस ने पंचनामा भरकर सुपुर्द कर दिया।

मासूम बच्चे के फिनायल पीने बाद अस्पताल ले जाने के लिए महिला के पास पैसे नहीं थे। बेबस मां अपने गेट पर ही बच्चे को गोद में लिए रोने पीटने लगी। उसके पास पैसा नहीं होने की बात सुन मोहल्ले वालों ने फौरन चंदा जुटाकर उसे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed