{"_id":"64b8d7751735e989cc001c04","slug":"khalid-masood-interrogated-in-on-thousand-crore-rupees-case-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: 20 करोड़ के लेनदेन में लखनऊ के नामी बिल्डर के पार्टनर से पूछताछ, एक हजार करोड़ की टैक्स चोरी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: 20 करोड़ के लेनदेन में लखनऊ के नामी बिल्डर के पार्टनर से पूछताछ, एक हजार करोड़ की टैक्स चोरी का मामला
Thu, 20 Jul 2023 12:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:13 PM IST
सार
गैलेंट ग्रुप पर एक हजार करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले में लखनऊ के नामी बिल्डर के पार्टनर से आयकर विभाग की टीम ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा के पूर्व सदस्य रहे शहर के नामी बिल्डर के पार्टनर खालिद मसूद से इनकम टैक्स ने पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि गैलेंट समूह प्रकरण में इनकम टैक्स को पता चला है कि 20 करोड़ का लेनदेन खालिद ने उस ग्रुप के साथ किया।
विज्ञापन
शालीमार ग्रुप से जुड़े गोलागंज निवासी खालिद को इनकम टैक्स ने 14 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद फिर से बुधवार को बुलाने के बावजूद वे नहीं आए। ऐसे में उन्हें फिर से नोटिस जारी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शालीमार ग्रुप से जुड़े इस पूरे मामले में गैलेंट ग्रुप के साथ लेनदेन की बात सामने आ रही है। खालिद शालीमार ग्रुप में पार्टनर बताए जाते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा सांसद की मांग, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए केंद्र, हालात बेकाबू, जनता का सीएम पर भरोसा नहीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महंगाई से मिलेगी राहत: लखनऊ में आज से इन 10 जगहों पर 70 रुपये किलो बिकेगा टमाटर, जानिए ठिकाने?
इनकम टैक्स को पता चला है कि 20 करोड़ रुपये उनके जरिए गैलेंट को लेनदेन हुआ है। दरअसल, गैलेंट ग्रुप पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के आरोप की जांच चल रही है। आयकर टीम लखनऊ के महानगर स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के फ्लैट, सिकंदरबाग समेत देश के कई राज्यों में भी कई ठिकानों में छापे मार चुकी है।