फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tomatoes will be sold at Rs 70 per kg at these 10 places in Lucknow from today

महंगाई से मिलेगी राहत: लखनऊ में आज से इन 10 जगहों पर 70 रुपये किलो बिकेगा टमाटर, जानिए ठिकाने?

Thu, 20 Jul 2023 05:44 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 20 Jul 2023 05:44 AM IST
सार

लखनऊ के लोगों को महंगे टमाटर से राहत देने के लिए भारत सरकार की तरफ से शहर के 10 स्थानों पर 70 रुपए किलो की दर से टमाटर बेचा जाएगा। 

विज्ञापन
Tomatoes will be sold at Rs 70 per kg at these 10 places in Lucknow from today
Tomato, टमाटर - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर में भारत सरकार के भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित (एनसीसीएफ) की ओर से अब बृहस्पतिवार से 70 रुपये किलो की दर से टमाटर की बिक्री की जाएगी। यह बिक्री विभिन्न दस स्थानों पर मोबाइल वैन से सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच होगी। अभी तक 80 रुपये किलो की दर से बिक्री हो रही थी। एनसीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा बुधवार को लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी व अयोध्या में कुल 150 कुंतल टमाटर की बिक्री की गई। बृहस्पतिवार को इन स्थानों पर वैन से बिक्री होगी। 

विज्ञापन


इन जगहों से खरीद सकते हैं सस्ते टमाटर

- गोल मार्केट, निकट पुलिस चौकी
- सीतापुर रोड नवीन मंडी स्थल के बाहर गेट नंबर- 2 पर
- इंदिरानगर में ए -ब्लॉक, शालीमार चौराहा के निकट
- इंदिरा भवन
- केंद्रीय भवन निकट पेट्रोल पंप
- बालागंज चौराहा
- राजाजीपुरम में मीना बेकरी रोड पर एसकेडी स्कूल के पास
- गोमतीनगर में पत्रकारपुरम चौराहे पर
- टेढ़ी पुलिया सब्जी मंडी के पास
- आशियाना में बंगला बाजार के पास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed