{"_id":"67da9e0870a571b0ad0e524d","slug":"kanpur-ordnance-factory-employee-vikas-kumar-arrested-for-spying-for-isi-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आईएसआई के लिए जासूसी करने वाला ऑर्डिनेंस फैक्टरी का कर्मचारी विकास गिरफ्तार, हनी ट्रैप में फंसा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आईएसआई के लिए जासूसी करने वाला ऑर्डिनेंस फैक्टरी का कर्मचारी विकास गिरफ्तार, हनी ट्रैप में फंसा था
Wed, 19 Mar 2025 06:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Mar 2025 06:43 PM IST
सार
यूपी एटीएस ने कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में काम करने वाले विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह पाकिस्तानी हैंडलर नेहा शर्मा को गोपनीय सूचनाएं लीक करता था।
विज्ञापन
गिरफ्तार विकास कुमार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फिरोजाबाद ऑर्डिनेंस फैक्टरी के कर्मचारी रवींद्र कुमार की तरह कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में काम करने वाले विकास कुमार को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह फैक्टरी से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई की हैंडलर नेहा शर्मा को देता था। उसे हनी ट्रैप में फंसाया गया था।
विज्ञापन
विकास फिरोजाबाद ऑर्डिनेंस फैक्टरी में काम करने वाले रवींद्र कुमार के संपर्क में था। उसे भी रवींद्र की तरह पाकिस्तान में बैठी आईएसआई हैंडलर नेहा शर्मा ने हनी ट्रैप में फंसाकर शिकार बनाया था। विकास ने कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के विभिन्न दस्तावेज जैसे डेली प्रोडक्शन रिपोर्ट, अटेंडेंस शीट, फैक्टरी में लगी मशीन की डिटेल नेहा शर्मा को दी थी। इसके साथ ही यूपी एटीएस ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हनी ट्रैप से फैले आईएसआई के नेटवर्क पर ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, एक दिन में 10वीं की 50 और 12वीं की 45 कॉपियों का होगा मूल्यांकन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एएसपी रैंक के 16 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती, 2021 बैच के हैं अधिकारी
रवींद्र कुमार की गिरफ्तारी के बाद यूपीएटीएस को जानकारी मिली थी कि विकास कुमार जो कि ऑर्डिनेंस फैक्टरी के जूनियर वर्क्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है, भी आईएसआई हैंडलर के संपर्क में है जिस पर गहनता से जांच की गई और पाया गया कि वह फेसबुक के माध्यम से जनवरी 2025 में नेहा शर्मा के संपर्क में आया। नेहा शर्मा ने खुद को भारत हैवी इलेक्ट्रानिक लिमिटेड (भेल) की कर्मचारी बताकर वाट्सएप मैसेंजर पर मोबाइल नंबर साझा किया था। विकास नेहा शर्मा से बात करने के लिए लूडो एप का इस्तेमाल करता था। वह पैसों के लालच में उसे ऑर्डिनेंस फैक्टरी से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं देता था। विकास कानपुर देहात के थाना शट्टी के गांव शाहजहांपुर का रहने वाला है।
यूपीएटीएस ने कहा कि विकास के द्वारा एक आपराधिक षडयंत्र के तहत पाकिस्तानी एजेंट के साथ गोपनीय सूचनाएं शेयर की जा रही थीं जिनका प्रयोग देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।