फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 16 ASP rank IPS officers got new posting

UP: एएसपी रैंक के 16 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती, चार आईपीएस के भी तबादले

Wed, 19 Mar 2025 06:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Mar 2025 06:43 PM IST
सार

यूपी में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात वर्ष 2021 बैच के 16 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। डीजीपी मुख्यालय ने आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
UP: 16 ASP rank IPS officers got new posting
- फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी मुख्यालय ने बुधवार को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात वर्ष 2021 बैच के 16 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती प्रदान की है। कई अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल पर ही पद के अनुरूप तैनात किया गया है।

विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय में आईजी कार्मिक शलभ माथुर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अंजली विश्वकर्मा को वहीं पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बना दिया गया है। इसी तरह नोएडा कमिश्नरेट में तैनात शैव्या गोयल, आगरा कमिश्नरेट में तैनात आदित्य, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात किरन यादव द्वितीय, डॉ. अमोल मुरकुट, प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात पुष्कर वर्मा को भी वहीं पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बना दिया गया है।
विज्ञापन


मुरादाबाद में प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर आकाश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर तैनात किया गया है। आजमगढ़ में तैनात अनंत चंद्रशेखर को चंदौली का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अंशिका वर्मा को बरेली में ही अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बना दिया गया है। मुरादाबाद में तैनात अमरेंद्र सिंह को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। आजमगढ़ में तैनात शुभम अग्रवाल को भदोही का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर में तैनात रल्लापल्ली वसंथ कुमार को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। अयोध्या में तैनात अरुण कुमार सिंह को मैनपुरी का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मुजफ्फरनगर में तैनात व्योम बिंदल को सहारनपुर का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अलीगढ़ में तैनात भंवरे दीक्षा अरुण को शाहजहांपुर का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है।

 

वहीं, चार आईपीएस अफसरों के भी तबादले कर दिए गए हैं। आईपीएस विपिन कुमार मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय में तैनाती दी गई है। आईपीएस हेमंत कुटियाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसएसएफ के साथ ही पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईपीएस लाल भरत कुमार पाल का स्थानांतरण संशोधित कर सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएसी के पद पर तैनाती दी गई है। आईपीएस कमलेश बहादुर का भी स्थानांतरण संशोधित कर सेनानायक 49वीं, वाहिनी पीएसी गौतमबद्धनगर में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed