फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Evaluation of UP Board copies begins, 50 copies of class 10th and 45 copies of class 12th will be evaluate

UP: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, एक दिन में 10वीं की 50 और 12वीं की 45 कॉपियों का होगा मूल्यांकन

Wed, 19 Mar 2025 02:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Mar 2025 02:45 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय को कंट्रोल रूम बनाया गया है।

विज्ञापन
UP: Evaluation of UP Board copies begins, 50 copies of class 10th and 45 copies of class 12th will be evaluate
शुरू हुआ कॉपियों का मूल्यांकन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीएमश्री फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज समेत चार केंद्रों पर बुधवार से बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। परीक्षकों के मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन


जीआईसी और टॉमसन इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है। वहीं, जीजीआईसी व स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। परीक्षकों को हाईस्कूल की एक दिन में 50 और इंटरमीडिएट की 45 कॉपी का मूल्यांकन करना है। वहीं, कला विषय में परीक्षक 80 कॉपियों का मूल्यांकन करने को कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के चारों केंद्रों पर 19 मार्च से दो अप्रैल तक कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय में बनाया गया कंट्रोल रूम
बोर्ड परीक्षा प्रभारी दिवाकर मिश्र ने बताया कि डीआईओएस कार्यालय में प्रत्येक दिन मूल्यांकन की रिपोर्टिंग की जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा की तरह ही डीआईओएस के कंट्रोल रूम को मूल्यांकन केंद्रों से जोड़ा गया है। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र के निर्देश पर मूल्यांकन केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़: यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू 
यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार को शुरू हो गया है। जिले के चार केंदों पर मूल्यांकन हो रहा है। मूल्यांकन के लिए नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, श्री महेश्वर इंटर कॉलेज और एसएमबी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। शिक्षक संघ के आवाहन पर शिक्षक वहां पर काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं। डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि मूल्यांकन के लिए दूसरे जिले से और कॉपियां आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed