{"_id":"653a02d36b67abbc260b9b35","slug":"kangana-ranaut-in-ayodhya-to-offer-prayers-to-ramlala-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना ने रामलला के किए दर्शन : बोलीं- वैटिकन की धार्मिक केंद्र बनेगी रामनगरी, जय श्रीराम के लगवाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगना ने रामलला के किए दर्शन : बोलीं- वैटिकन की धार्मिक केंद्र बनेगी रामनगरी, जय श्रीराम के लगवाए नारे
Thu, 26 Oct 2023 02:08 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:08 PM IST
सार
अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि अयोध्या सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र बनेगी। यह दुनिया का सबसे सुंदर तीर्थ स्थान बनने जा रहा है।
विज्ञापन
रामलला का दर्शन करने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंची और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने जय श्रीराम के नारे भी लगवाए। रामलला का दर्शन करने के बाद फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि अयोध्या वैटिकन सिटी की तर्ज पर सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र बनने जा रही है। यह सनातन संस्कृति का भी सबसे बड़ा केंद्र होगा।
विज्ञापन
600 सालों तक चले संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। करोड़ों लोगों की भावनाएं राम मंदिर से जुड़ी हुई हैं यह दुनिया का सबसे सुंदर तीर्थ स्थान बनने जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बड़ी राहत: यूपी में 18 से 69 पैसे प्रति यूनिट गिर सकते हैं बिजली के दाम, जानिए शहर-गांव में कितना घट जाएगा बिल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विजयदशमी भी बीत गई, राजतिलक का इंतजार बरकरार, मंत्रिमंडल विस्तार की आस में कई दिग्गज निराश
उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया है। कंगना ने बताया कि उनकी फिल्म तेजस जो कि वायु सेना पर आधारित है में भी राम मंदिर की अहम भूमिका रहेगी।