{"_id":"68225cce9f485189a00b36e8","slug":"indira-nagar-and-vikas-nagar-have-the-most-number-of-stores-today-lucknow-news-c-13-knp1050-1198833-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंदिरा नगर और विकास नगर आज सबसे अधिक भंडारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंदिरा नगर और विकास नगर आज सबसे अधिक भंडारे
Tue, 13 May 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 13 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पहले बड़े मंगल पर मंगलवार को शहर में सबसे अधिक 73 भंडारे नगर निगम के जोन सात में इंदिरा नगर, विकास नगर और कल्याणपुर इलाके में लगेंगे। नगर निगम में 348 भंडारे पंजीकृत हुए हैं। जिन भंडारों की सूचना नगर निगम काे दी गई है, वहां पर सफाई के विशेष इंतजाम नगर निगम कराएगा।
बड़े मंगल की तैयारियों को लेकर सोमवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने टीम के साथ प्रमुख हनुमान मंदिरों को दौरा किया। साफ-सफाई, मार्ग प्रकाश और पेयजल आदि के इंतजाम देखे। उनको दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जिन जगहों पर भंडारे आयोजित होने हैं, वहां आयोजन से पहले और बाद में सफाई की व्यवस्था की जाए।
आयोजकों से समन्वय बनाकर डस्टबिन की व्यवस्था कराना और कूड़ा उठवाना अनिवार्य होगा। शहर के आठों जोन में भंडारों के आयोजन के लिए कॉल सेंटर और लखनऊ वन ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
विज्ञापन
इस नंबर पर दें भंडारे की सूचना
नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 1533 पर कॉल करके या लखनऊ वन ऐप के माध्यम से भी लोग अपने भंडारे रजिस्टर कर सकते हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने लोगों से अपील की है कि भंडारे की जानकारी कम से कम 24 घंटे पहले दें, जिससे नगर निगम की टीम आयोजन स्थल पर समय से पहुंचकर सफाई की व्यवस्था कर सके। नगर निगम का उद्देश्य है कि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण कर सकें और शहर की सफाई भी बनी रहे।
किस जोन के लोग कहां करें फोन
जोन 1, 3, 4, 6, 7 में लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) की टीम जिम्मेदारी निभाएगी। इन क्षेत्रों में भंडारे की सूचना टोल फ्री नंबर 180012349999 पर दी जा सकती है।
जोन 2, 5 और 8 में लायन इंवायरो कंपनी सफाई की व्यवस्था संभालेगी। यहां के आयोजक टोल फ्री नंबर 18002026172 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।
किस जोन में होंगे कितने भंडारे
जोन एक- 44
जोन दो- 19
जोन तीन- 58
जोन चार- 63
जोन पांच- 14
जोन छह- 26
जोन सात- 73
जोन आठ- 51