फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Indian Railway to run special trains on Diwali and Chhath Pooja.

दीपावली व छठ के लिए रेलवे ने की तैयारियां, चलेंगी स्पेशल व सुविधा ट्रेनें, यहां देखें पूरा प्लान

Sun, 06 Oct 2019 02:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Oct 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway to run special trains on Diwali and Chhath Pooja.
प्रतीकात्मक तस्वीर

दीपावली व छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल व सुविधा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। छह अक्तूबर से छह नवंबर के बीच इन ट्रेनों का संचालन होगा, जिससे दिल्ली, मुजफ्फरपुर, बरौनी, सहरसा, वाराणसी के बीच यात्रा करने वालों को सहूलियत होगी।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि नई दिल्ली बरौनी एसी स्पेशल चारबाग रेलवे स्टेशन पर पैसेंजरों को 23, 26 और 30 अक्तूबर को मिलेगी। यहां से ट्रेन सुबह 4.15 बजे छूटेगी। जबकि बरौनी से नई दिल्ली जाते वक्त चारबाग में ट्रेन 24, 26 और 31 अक्तूबर को दोपहर 12.35 बजे मिलेगी।
विज्ञापन


नई दिल्ली से दरभंगा वाया लखनऊ के लिए एसी स्पेशल ट्रेन 19 अक्टूबर को सुबह 4.15 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पर मिलेगी, जहां से पैसेंजर दरभंगा की ओर जा सकेंगे। जबकि वापसी में नई दिल्ली जाते वक्त यह ट्रेन चारबाग स्टेशन पर 20 अक्तूबर को दोपहर 12.35 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली से सहरसा वाया लखनऊ एसी स्पेशल ट्रेन लखनऊ से सहरसा के लिए दो नवंबर को सुबह 4.15 बजे मिलेगी। वापसी में नई दिल्ली के लिए तीन नवम्बर को लखनऊ से दोपहर 12.35 बजे चलेगी। सभी ट्रेनों में थर्ड एसी की चौदह-चौदह बोगियां होंगी। नई दिल्ली लखनऊ-वाराणसी स्पेशल लखनऊ में पैसेंजरों को 10 अक्तूबर शाम 4.15 बजे मिलेगी। वापसी में लखनऊ से ट्रेन 11 अक्तूबर रात 1.40 बजे चलेगी। ट्रेन में थर्ड एसी का एक व स्लीपर के 14 कोच होंगे।

वाराणसी-लखनऊ-आनंदविहार स्पेशल

Indian Railway to run special trains on Diwali and Chhath Pooja.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

वाराणसी से आनंदविहार एसी स्पेशल नौ अक्टूबर को चारबाग से सुबह चार बजे मिलेगी। वापसी में आनंदविहार से वाराणसी जाते वक्त ट्रेन लखनऊ से सुबह 9.50 बजे चलेगी। इसमें एक फर्स्ट एसी, एक सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, 13 स्लीपर व दो जनरल कोच रहेंगे।

वहीं लखनऊ आनंद विहार स्पेशल नौ अक्तूबर को रवाना होगी। ट्रेन लखनऊ से आनंद विहार के लिए शाम 7.05 बजे छूटेगी। एक फर्स्ट एसी, एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, नौ स्लीपर और पांच जनरल कोच रहेंगे।

दिल्ली-लखनऊ-मुजफ्फरपुर स्पेशल वाया लखनऊ
दिल्ली से लखनऊ होते हुए मुजफ्फरपुर जाने वाली सुविधा स्पेशल चारबाग रेलवे स्टेशन से मुजफ्फरपुर के लिए 23, 26 और 29 अक्तूबर को रात 11.55 बजे संचालित होगी। वहीं वापसी में लखनऊ से दिल्ली के लिए 25, 28 और 31 अक्तूबर को सुबह 5.30 बजे रवाना होगी। गाड़ी में स्लीपर की 14 बोगियां रहेंगी।

दिल्ली से दरभंगा एसी स्पेशल

Indian Railway to run special trains on Diwali and Chhath Pooja.
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली-दरभंगा वाया लखनऊ एसी सुविधा स्पेशल चारबाग से दरभंगा के लिए सात अक्तूबर से चार नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार व गुरुवार शाम 6.50 बजे संचालित होगी। वापसी में लखनऊ में यात्रियों को यह ट्रेन आठ अक्तूबर से पांच नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार सुबह 3.30 बजे संचालित होगी। इसमें दस थर्ड एसी व चार सेकंड एसी की बोगियां होंगी।

ऐसे ही नई दिल्ली से लखनऊ होते हुए दरभंगा के लिए सुविधा ट्रेन चारबाग स्टेशन से दरभंगा के लिए 22, 26 व 30 अक्तूबर को सुबह 9.50 बजे मिलेगी। जबकि वापसी में ट्रेन 23, 27 और 31 अक्तूबर को शाम 7.25 बजे चारबाग में मिलेगी। 15 स्लीपर की बोगियां ट्रेन में होंगी।

प्लेटफॉर्म नंबर एक से चलेगी चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल, तय किए गए प्लेटफॉर्म

Indian Railway to run special trains on Diwali and Chhath Pooja.

दशहरा, दीपावली पर यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए चलने वाली स्पेशल व सुविधा ट्रेनों के प्लेटफॉर्म तय कर दिए गए हैं। चारबाग स्टेशन के इन प्लेटफॉर्मों से ही ट्रेनों का आवागमन होगा। यात्रियों की भीड़ बढ़ती भी है तो प्लेटफॉर्मों में बदलाव नहीं किया जाएगा।

प्लेटफॉर्म नंबर 1
02598 एलटीटी गोरखपुर स्पेशल
01453 पुणे-गोरखपुर स्पेशल
04924 चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल
04414 नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल
04404 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल
82909 बांद्रा-गोरखपुर सुविधा

प्लेटफॉर्म नंबर 2
02107 मुंबई-लखनऊ स्पेशल
01020 लखनऊ-मुंबई स्पेशल
04420 निजामुद्दीन-लखनऊ स्पेशल
04421 लखनऊ-आनंदविहार स्पेशल
04502 नांगलडैम-लखनऊ स्पेशल

04501 लखनऊ-नांगलडैम स्पेशल
05102 दिल्ली-छपरा स्पेशल
09307 इंदौर-पटना स्पेशल
01454 गोरखपुर-पुणे स्पेशल
04098 आनंदविहार-गया स्पेशल
82414 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ सुविधा स्पेशल

इन प्लेटफॉर्म से चलेंगी ये गाड़ियां

Indian Railway to run special trains on Diwali and Chhath Pooja.

प्लेटफॉर्म नंबर 3
05116 आनंदविहार-छपरा स्पेशल

प्लेटफॉर्म नंबर 4
04419 लखनऊ-निजामुद्दीन स्पेशल
04205 लखनऊ-आनंद विहार स्पेशल
05101 छपरा-दिल्ली स्पेशल      

प्लेटफॉर्म नंबर 5
04206 आनंदविहार-लखनऊ स्पेशल
82910 गोरखपुर-बांद्रा सुविधा
09308 पटना-इंदौर स्पेशल  

प्लेटफॉर्म नंबर 6
82413 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली सुविधा
04413 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल
04403 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल
04998 भठिंडा-वाराणसी स्पेशल
05115 छपरा-आनंदविहार स्पेशल

प्लेटफॉर्म नंबर 7
04997 वाराणसी-भठिंडा स्पेशल
04923 गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल
04097 गया-आनंदविहार स्पेशल
02597 गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed