फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IIM Lucknow arrested in a rape case.

बंगलूरू की युवती से रेप में फंसा आईआईम स्टूडेंट, गिरफ्तार

Mon, 06 Mar 2017 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Mar 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
 IIM Lucknow arrested in a rape case.

फेसबुक पर युवती से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोपी आईआईएम स्टूडेंट को पुलिस ने शनिवार को मड़ियांव से गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से हैदराबाद निवासी छात्र के खिलाफ एक साल पहले युवती ने बंगलूरू में एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


आरोपी आईआईटी रुड़की से एमटेक करने के बाद लखनऊ आईआईएम से एमबीए कर रहा है। मड़ियांव पुलिस ने आरोपी को बंगलूरू पुलिस की कस्टडी में दे दिया है।

बंगलूरू पुलिस के अनुसार, मूलरूप से हैदराबाद निवासी देवेन्द्र नाइक ने बताया कि 2015 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती युवती से हुई थी। ऑनलाइन दोनों में काफी दिनों तक चैटिंग हुई। इसके बाद युवती से दो-तीन बार मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


उसने बताया कि फिर वह एमबीए करने के लिए लखनऊ चला आया। इस दौरान युवती लगातार उसे एसएमएस और मैसेंजर के जरिए अपने संदेश भेजती रही।

मैसेज का जवाब नहीं दिया तो रेप में फंसा दिया

 IIM Lucknow arrested in a rape case.

उसका कहना है कि जब उसने युवती के मैसेज का जवाब नहीं दिया तो उसने रेप का झूठा केस दर्ज करा दिया। उसके पास युवती के सभी मैसेज सुरक्षित हैं। युवती से बार बार मुलाकात न होने और दूरी बढ़ने पर उसने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

देवेंद्र का कहना है कि युवती के पिता बंगलूरू पुलिस में दरोगा हैं। इसलिए वह उन्हें झूठे आरोप में फंसा रही है। उधर, मड़ियांव इंस्पेक्टर नागेश मिश्रा ने बंगलूरू के एसपी से वार्ता करने के बाद छात्र को बंगलूरू पुलिस की कस्टडी में दे दिया। इसके बाद उसे जर्नी रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया।

पीड़िता का दावा, उसकी देवेंद्र के साथ हो चुकी है शादी
पुलिस का कहना है कि युवती का आरोप है कि देवेंद्र की उसके साथ शादी हो चुकी है। हालांकि आरोपी देवेन्द्र शादी की बातों से इन्कार कर रहा है। देवेन्द्र के अनुसार युवती का पिता बंगलूरू पुलिस में दरोगा है।

जून में देवेंद्र की होनी है सगाई

 IIM Lucknow arrested in a rape case.

आरोपी युवक देवेंद्र नाइक ने 2016 में आईआईएम में दाखिला लिया था। पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात निशातगंज में रहने वाली एक युवती से नाजा मार्केट में हुई।

दोनों के बीच हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दोनों एक दूसरे से शादी रचाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए दोनों के परिवारीजन भी तैयार है। जून में दोनों की सगाई होनी है।

देवेन्द्र की होने वाली पत्नी ने बताया कि देवेंद्र ने रुड़की आईआईटी से एमटेक है और इस समय एमबीए कर रहा है।

उसका करिअर बहुत ही ब्राइट है। इसे देखते हुए युवती जबरदस्ती दबाव बना रही है। आरोप लगाने वाली युवती ने कई नाम से फेसबुक बनाए हैं। अलग-अलग मैसेंजर से संदेश भेजती है।

विज्ञापन

फेसबुक पर तस्वीर डालने से भड़का मामला

 IIM Lucknow arrested in a rape case.

देवेन्द्र और उसकी होने वाली पत्नी ने बताया कि दोस्ती के बाद दोनों ने अपनी तस्वीर फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर डाली।

इसके बाद से आरोप लगाने वाली युवती के देवंद्र के पास मैसेज आने शुरू हो गए। आरोप है कि उसने देवेन्द्र की होने वाली पत्नी को भी भद्दे-भद्दे मैसेज भेजे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed