फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Husband of Shrinagar girl says Deeh Police is not helping me.

श्रीनगर की लड़की का यूपी के लड़के से निकाह: अब लव स्टोरी में पति की हुई एंट्री, पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Wed, 08 Jan 2025 09:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 Jan 2025 09:46 PM IST
सार

श्रीनगर की एक लड़की की रायबरेली के युवक से शादी करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले में लड़की के पहले पति ने पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Husband of Shrinagar girl says Deeh Police is not helping me.
कश्मीर की महिला ने रायबरेली के युवक से निकाह किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

श्रीनगर की रहने वाली युवती और युवक के निकाह का मामला तूल पकड़ने लगा है। इसको लेकर हिंदू संगठनों में जहां नाराजगी है, वहीं डीह पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। पति की शिकायत के बाद कार्रवाई तो हुई नहीं, युवती से निकाह करने वाले युवक से पुलिस ने पूछताछ करना भी जरूरी नहीं समझा। पति ने पुलिस को तहरीर देकर यह भी बताया कि हिंदू धर्म में दूसरा विवाह करना गैर कानूनी है। ऐसे में कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन


पंजाब के मोहाली निवासी विनोद कुमार ने 2017 में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की रहने वाली महिला डॉक्टर अविरल के साथ आर्य समाज मंदिर नगर जम्मू में शादी की थी। विगत कुछ वर्षों में सोशल मीडिया के जरिए अविरल को डीह निवासी डॉ. फैजान अहमद से प्यार हो गया। पति का साथ छोड़ अपने प्रेमी से मिलने के लिए बीते दिसंबर माह में स्वयं की चार पहिया गाड़ी से यहां प्रेमी के घर आ गई और निकाह भी कर लिया। मंगलवार को विनोद ने यहां डीह थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी लेकिन सुनवाई न होने से निराश होकर पति देर रात श्रीनगर लौट गया। उसने कहा अब श्रीनगर पुलिस से गुहार लगाएगा।
विज्ञापन


डीह थाने में दी गई तहरीर में विनोद ने यह भी बताया कि अविरल ने अपने माता-पिता व रिश्तेदारों को भी कुछ नहीं बताया। विनोद के मुताबिक पत्नी से निकाह करने के बाद फैजान ने बुधवार को अपने घर पर वलीमा भी कर लिया। अब वह जम्मू कश्मीर पुलिस को तहरीर देकर प्रकरण में कार्रवाई की मांग करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रकरण को दिखवाया जा रहा है। उधर विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सिंह का कहना है कि पुलिस का ढुलमुल रवैया बताता है कि वह मामले को दबाना चाहती है लेकिन हम विनोद को न्याय दिलाएंगे।

कारोबारी हैं विनोद, कार की लोकेशन से आए थे डीह

Husband of Shrinagar girl says Deeh Police is not helping me.
पति के साथ अविरल - फोटो : संवाद
विनोद के मुताबिक मूलरूप से वे नानक नगर जम्मू के रहने वाले हैं और सोलर प्लांट का बिजनेस करते हैं। उनका कारोबार पंजाब में भी फैला है। कार की लोकेशन के जरिए उन्हें पत्नी अविरल के डीह आने की जानकारी हुई थी। डीह आने पर पता चला कि भारत क्लीनिक के डॉ. फैजान अहमद ने उनकी पत्नी से 31 दिसंबर को निकाह कर लिया। कार अविरल के पिता ने दी थी जिसे चलाकर वह डीह आ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed