फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Honor Supreme Court verdict on Ayodhya case: Farangi Mahli

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी करें सम्मान : फरंगी महली

Sat, 02 Nov 2019 01:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Nov 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Honor Supreme Court verdict on Ayodhya case: Farangi Mahli
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली - फोटो : amar ujala

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य एवं ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अपील का कई मस्जिदों में जुमे की नमाज में असर दिखा। 

विज्ञापन

मस्जिदों में अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करने और हर हाल में देश में अमन व भाईचारा कायम रखने की अपील की गई। एेशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में नमाज से पहले मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि अयोध्या मामले पर जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

देश में अमन कायम रखना सभी की जिम्मेदारी

हमें याद रखना होगा कि यह फैसला देश की सबसे बड़ी अदालत का होगा। कोर्ट के फैसले पर केवल देश ही नही बल्कि पूरी दुनियां की निगाह है। फैसला किसी के भी पक्ष में आये, पर देश में अमन कायम रखना किसी एक समुदाय की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। 

 

मौलाना ने कहा कि फैसले के बाद न जीत का जश्न मनाया जाए और न ही दूसरे पक्ष के दिल को ठेस पहुंचाई जाए। हमें इस तरह का प्रदर्शन करना चाहिये, जिससे आपसी भाईचारा और एकता को बढ़ावा मिले। मौलाना ने कहा कि देश व समाज में अमन कायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

किसी को भी डर और खौफ में रहने की जरूरत नहीं है बल्कि देश के संविधान, कानून और न्यायालय पर पूरा भरोसा कायम रखने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed