फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Holi arrives and adulterators are active food inspections have found irregularities in several districts in up

Holi 2026: होली आई और मिलावटखोर हुए सक्रिय, खाद्य पदार्थों की जांच में लखनऊ सहित कई जिलों में मिली गड़बड़ी

Sun, 22 Feb 2026 10:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Feb 2026 10:56 AM IST
सार

होली आने वाली है, इससे पहले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। खाद्य पदार्थों की जांच में लखनऊ सहित कई जिलों में गड़बड़ी मिली है। प्रदेशभर में 28 फरवरी तक अभियान चलेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Holi arrives and adulterators are active food inspections have found irregularities in several districts in up
लखनऊ में खाद्य तेल सीज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने प्रदेश भर में जांच अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान 19 से 28 फरवरी तक चलेगा। पहले और दूसरे दिन जांच के दौरान कई जिलों में बड़ी मात्रा में मिलावटी खाद्य सामग्री पकड़ी गई है।

विज्ञापन


जांच में निर्माण इकाई, रिलेबलर, पैकर, कोल्ड स्टोरज भण्डारण इकाई/अस्थायी भट्टी व संबंधित मंडियों की विशेष कार्ययोजना बनाकर खाद्य व पेय पदार्थ की जांच की गई। इस दौरान विशेषकर खोया व वनस्पति, घी, गुझिया (तैयार मिठाई), नमकीन, रंगीन कचरी, दूध, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थ में मिलावट पाई गई है।

विज्ञापन

रंगीन कचरी, हल्दी को सीज

लखनऊ में 23,893 किलो रंगीन कचरी, हल्दी को सीज किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 41,02,220 है। साथ ही 1,320 किलो खजूर मानव उपभोग के योग्य न होने के कारण नष्ट कराया गया। इसका अनुमानित मूल्य 2,64,000 रुपये है। 750 लीटर मिलावटी सरसों के तेल और राइस ब्रान ऑयल, कृत्रिम रंग और एसेंस के नमूने लिए गए, जिसका अनुमानित मूल्य 1 लाख है। संबंधित खाद्य कारोबारी के विरुद्ध एफआईआर करायी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुकिंग घी जब्त किया गया

इसी तरह कानपुर नगर में नकली घी के प्रतिष्ठान पर छापामार 54,5,000 कीमत का कुकिंग घी जब्त किया गया। एक व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। जिले में अन्य प्रतिष्ठान से 13,972 लीटर खाद्य तेल जिसकी अनुमानित कीमत 18,15,000 को सीज किया गया। इसी तरह 1,380 किलो रंगीन कचरी जिसकी अनुमानित कीमत 87,750 रुपये को सीज किया गया। इसी तरह अन्य जिलों में भी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed