फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Historian Yogesh Praveen passes away.

मशहूर इतिहासकार पद्मश्री योगेश प्रवीण का निधन, लखनऊ के इतिहास पर किया विशेष काम

Mon, 12 Apr 2021 05:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Apr 2021 05:02 PM IST
सार

  • पद्मश्री योगेश प्रवीण का नाम शहर के उन लोगों में शुमार रहा है जिन्होंने लखनऊ को एक अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने लखनऊ के स्वर्णिम इतिहास को दुनिया के सामने रखा।
  • अपनी पुस्तक लखनऊनामा के जरिये उन्होंने लाखों-करोड़ों लोगों को लखनऊ की रूमानियत, कला, संस्कृति से रूबरू कराया। लखनऊ नामा के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला।
  • योगेश प्रवीण मशहूर अभिनेता शशि कपूर के पसंदीदा लेखकों में शामिल थे। उनकी फिल्म 'जुनून' के लिरिक्स योगेश प्रवीण ने ही लिखे थे।
  • योगेश प्रवीण की जिंदगी के विभिन्न पहलुओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री लाइफ ऑफ योगेश प्रवीण जल्द ही रिलीज होगी।

विज्ञापन
Historian Yogesh Praveen passes away.
योगेश प्रवीण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इनसाइक्लोपीडिया ऑफ लखनऊ के नाम से जाने जाने वाले पद्मश्री योगेश प्रवीण का सोमवार को निधन हो गया। उन्हें इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पद्मश्री योगेश प्रवीण का नाम शहर के उन लोगों में शुमार रहा है जिन्होंने लखनऊ को एक अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने लखनऊ के स्वर्णिम इतिहास को दुनिया के सामने रखा। अपनी पुस्तक लखनऊनामा के जरिये उन्होंने लाखों-करोड़ों लोगों को लखनऊ की रूमानियत, कला, संस्कृति से रूबरू कराया। लखनऊ नामा के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला। वह विद्यांत हिन्दू कॉलेज से रिटायर हुए थे।
विज्ञापन


उन्हें लेखन की प्रेरणा अपनी मां रमा श्रीवास्तव से मिली। जो अपने जमाने की जानी मानी कवियत्री थीं। उनके छोटे भाई कामेश श्रीवास्तव में निधन की पुष्टि की। परमेश्वरी के अलावा उन्हें यश भारती, यूपी रत्न अवॉर्ड, नेशनल टीचर अवार्ड सहित कई सम्मान भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शशि कपूर के पसंदीदा लेखक थे योगेश प्रवीण
योगेश प्रवीण मशहूर अभिनेता शशि कपूर के पसंदीदा लेखकों में शामिल थे। उनकी फिल्म 'जुनून' के लिरिक्स योगेश प्रवीण ने ही लिखे थे। इतना ही नहीं जब फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही थी तब वह योगेश प्रवीण के साथ ही लखनऊ की धरोहरों का भ्रमण किया करते थे और लखनऊ से जुड़ी जानकारियां और किस्से सुनते थे। फिल्म उमराव जान में भी योगेश प्रवीण की अहम भूमिका रही।

अधूरी रह गई ख्वाइश

पद्मश्री योगेश प्रवीण की ख्वाहिश थी कि चौक स्थित उनका घर पंचवटी संग्रहालय बनाया जाए। इसके लिए वह पिछले कई वर्षों से लगातार प्रयास भी कर रहे थे पर संस्कृति विभाग की उपेक्षा के चलते उनकी यह ख्वाहिश अधूरी ही रह गई।

लाइफ ऑफ योगेश प्रवीण, जल्द रिलीज होगी
योगेश प्रवीण की जिंदगी के विभिन्न पहलुओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री लाइफ ऑफ योगेश प्रवीण जल्द ही रिलीज होगी। हालांकि डॉक्यूमेंट्री तैयार होने के बाद योगेश प्रवीण को दिखाई जा चुकी है लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे रिलीज नहीं किया जा सका था। डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन शहर के युवा अश्विनी सिंह और लेखन हफीज किदवई ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed