लखनऊ में काकोरी के मोहान रोड स्थित शिवरी गांव के पास हाफ डाला को ओवरटेक करने में कार सामने से आ रहे ट्रक में भिड़ गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां कंचन श्रीवास्तव (62) और उनके पोते प्रखर (8) की मौत हो गई। वहीं पिता समेत तीन लोगों का इलाज चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक काकोरी प्रमेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, पारा के न्यू कॉलोनी निवासी अमित श्रीवास्तव सोमवार सुबह आल्टो कार से उन्नाव के बांगरमऊ स्थित अपने गांव जा रहे थे। कार में उनकी मां कंचन, पत्नी लक्ष्मी, बेटा प्रखर व बेटी निहारिका थे।
रास्ते में काकोरी के मोहान रोड स्थित शिवरी गांव के पास आगे चल रहे हाफ डाला को अमित श्रीवास्तव ने ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
4 of 5
कंचन श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसा होते ही ट्रक पलट गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां कंचन व प्रखर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अमित श्रीवास्तव, पत्नी लक्ष्मी व बेटी निहारिका की हालत नाजुक बनी हुई हैं।