{"_id":"5c3e3083bdec22734c6bfb87","slug":"government-will-marry-more-than-ten-thousand-poor-girls-on-9th-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 फरवरी को दस हजार से ज्यादा गरीब कन्याओं का विवाह कराएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 फरवरी को दस हजार से ज्यादा गरीब कन्याओं का विवाह कराएगी सरकार
Wed, 16 Jan 2019 12:42 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार 9 फरवरी को 10 हजार से ज्यादा गरीब कन्याओं का विवाह कराएगी। इसके लिए प्रत्येक जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाभार्थी के खाते में 20 हजार रुपये भेजे जाते हैं। विवाह के अवसर पर 10 हजार रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान सरकार की ओर से दिया जाता है। जबकि, 5 हजार रुपये प्रति जोड़ा प्रशासनिक व्यय के लिए तय है।
समाज कल्याण निदेशक जेपी चौरसिया ने बताया कि 9 फरवरी को 10-15 हजार जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इसके लिए सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रमों में विधायक और सांसद समेत उस क्षेत्र में रहने वाले सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के लिए भी कहा गया है। लाभार्थियों के चयन में विशेष सावधानी बरतने के लिए बोला गया है, ताकि बाद में किसी तरह की कोई गड़बड़ी सामने नहीं आए।