कार सवार बदमाशों ने युवक को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया, फिर पीट-पीटकर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिक्शा चालक की मदद से वह घर पहुंचा। जहां हालत बिगड़ने पर उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पारा के संतोषी नगर निवासी शिवचरण द्विवेदी आलमनगर रेलवे स्टेशन पर गेटमैन हैं।
शिवचरण के मुताबिक, उनका बेटा गनेश नादरगंज स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करता था। रविवार रात वह नादरगंज से घर जा रहा था। इसी बीच कार सवार तीन बदमाशों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया। शिवचरण के मुताबिक, कार में बैठते ही बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट शुरू कर दी।
विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगे। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मरा हुआ समझकर आरोपी केसरीखेड़ा फाटक के पास फेंककर फरार हो गए।
रिक्शा चालक ने पहुंचाया घर
शिवचरण के मुताबिक, केशरी फाटक के पास से गुजर रहे रिक्शा चालक ने गणेश को बेहोश देखा। उसे होश में लाया इसके बाद उसे लेकर घर पहुंचाया। जहां देर रात को उसकी तबीयत खराब होने लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
पारा प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह के मुताबिक, पिता शिवचरण ने सूचना दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। देर रात तक पीड़ित परिवार ने कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार में मां द्रौपदी, भाई शुभम है।