फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl student molest by some goons from Lucknow university

तीन शोहदों से अकेले भिड़ी छात्रा ने कुछ ऐसा किया कि वे उल्टे पांव भागे

Mon, 21 Aug 2017 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Aug 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
Girl student molest by some goons from Lucknow   university
छात्रा द्वारा खींची गई फोटो

एलयू के कैलाश हॉस्टल के पास दिनदहाड़े छेड़छाड़ कर रहे तीन शोहदों से बहादुर छात्रा भिड़ गई। शोहदों ने छात्रा का हाथ पकड़कर गाली-गलौज की तो उसने थप्पड़ों की बौछार कर दी।

विज्ञापन


इस दौरान सड़क पर मजमा लग गया पर कोई आगे नहीं आया। छात्रा ने अपना मोबाइल फोन निकालकर शोहदों का फोटो खींच लिया जिससे घबराकर वे भाग निकले।

छात्रा ने शोहदों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। पुलिस ने बताया कि फोटो से शोहदों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

इंस्पेक्टर पीके झा ने बताया कि पीजीआई और पारा इलाके की दो छात्राएं शुक्रवार दोपहर नेट का फार्म भरने के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी आई थीं। करीब एक बजे दोनों यूनिवर्सिटी से निकलीं और अपनी-अपनी स्कूटी से डालीगंज के लिए चल दीं।
विज्ञापन


कैलाश छात्रावास के बगल वाली सड़क पर मुड़ते ही पशु चिकित्सालय के सामने छात्राओं की स्कूटी के पीछे बाइक सवार तीन शोहदे चलने लगे। शोहदों ने छींटाकशी व छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर अश्लील हरकतें व गाली-गलौज करने लगे। हाथ पकड़कर खींचने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काम आई सूझबूझ : फोटो खींचते ही भागने लगे

बहादुर छात्रा ने बताया कि वह शोहदों से भिड़ी थी तभी आसपास लोग एकत्र हो गए। बीच सड़क पर धक्का-मुक्की, हाथापाई और शोरगुल मचा था लेकिन भीड़ में से कोई भी आगे नहीं आया। 

छात्रा ने बताया है कि पकड़ से छूटी और अपना मोबाइल फोन निकालकर उनकी फोटो खींच ली। फोटो खिंचते देख वे भाग खड़े हुए। इंस्पेक्टर झा का कहना है कि शोहदों की पहचान सचिन यादव, आशुतोष पाठक और बिहारी के रूप में हुई है। तीनों यूनिवर्सिटी के ही छात्र हैं। आशुतोष जानकीपुरम में रहता है जबकि बाकी दोनों का पता-ठिकाना नहीं मिल सका है। यूनिवर्सिटी के लोगों से मिलकर उनकी तलाश की जा रही है।

बुरी तरह डर गई थी, पर चेहरे पर नहीं दिखाई दहशत

शोहदों से अकेले मोर्चा लेने वाली छात्रा का कहना है कि वे उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। धमकियों से वह भीतर ही भीतर बहुत डर गई थी।

मन घबरा रहा था कि क्या होगा? हालांकि, उसने अपना डर शोहदों के सामने नहीं आने दिया और उनसे लोहा लेती रही। मैं उन्हें सबक सिखाना चाहती थी लेकिन कोई साथ नहीं दे रहा था। छात्रा के पिता एक कॉलेज में प्रधानाध्यापक हैं, उन्होंने कहा कि हमने बेटी को समाज में जुल्म और अन्याय के सामने कभी झुकना नहीं सिखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed