{"_id":"3f2715e219622ee9bb98e66e77308eb6","slug":"gangrape-with-a-women-by-giving-her-lift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल के पीछे बिठाया और कर दिया गैंगरेप!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल के पीछे बिठाया और कर दिया गैंगरेप!
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Tue, 23 Dec 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को साइकिल से घर छोड़ने झांसा देकर एक महिला से दो युवकों ने गैंगरेप किया। इस मामले में महिला ने एक युवक को नामजद करते हुए दो के खिलाफ खुटेहना चौकी पर तहरीर दी लेकिन खुटेहना पुलिस ने उसे भगा दिया।
विज्ञापन
पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने पयागपुर पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी 28 वर्षीय महिला का पति गिलौला में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि बीते गुरुवार को उसकी एक वर्षीय बेटी की तबियत खराब हो गई। पति की गैर मौजूदगी में वह बेटी को लेकर इलाज के लिए पयागपुर गई। वहां इलाज करवाकर शाम को जब वह घर लौट रही थी तो बहलीमपुर गांव के पास गांव निवासी बाबू मिल गए।
विज्ञापन
उन्होंने साइकिल से घर छोड़ देने की बात कही। महिला का कहना है कि जान पहचान होने के चलते वह बाबू की साइकिल पर पीछे बैठ गई। रास्ते में एक सुनसान स्थान पर ले जाकर बाबू ने साइकिल रोक दी तभी एक अन्य युवक भी मौके पर आ पहुंचा। दोनों ने अश्लीलता शुरू कर दी।