{"_id":"5971b2a14f1c1b700d8b4791","slug":"fsda-team-raid-in-cappuccino-blast-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के कैपीचिनो ब्लास्ट में भी छापा, टीम ने पकड़े कुर्सियों के पीछे छिपे हुक्के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ के कैपीचिनो ब्लास्ट में भी छापा, टीम ने पकड़े कुर्सियों के पीछे छिपे हुक्के
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Jul 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
छापे में पाए गए हुक्का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का बार बंद कराने को लेकर चल रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को टीम ने माल एवेन्यू में कैपीचिनो ब्लास्ट रेस्टोरेंट पर छापा मारा। एफएसडीए टीम की खबर लगते ही संचालक ने गरम व धुआं फेंकते हुक्के छिपा दिए।
विज्ञापन
टीम से कहा गया कि रेस्टोरेंट में कोई हुक्का बार नहीं चलता है। कमरे में फैले निकोटिन युक्त धुएं को महसूस कर अभिहीत अधिकारी शशि पांडेय ने आपत्ति दर किनार करते हुए टीम में शामिल एफएसओ को छिपाए गए हुक्के ढूंढने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
चंद मिनट में ही रेस्टोरेंट की कुर्सी के पीछे, खिड़की के बाहर से आधा दर्जन हुक्का टीम ने बरामद कर लिए। इनमें मौजूद गर्म राख इनके प्रयोग में लाए जाने की गवाही दे रही थी।
विज्ञापन
अवैध तरीके से चल रहा हुक्का बार फौरन बंद करने का अल्टीमेटम देते हुए टीम ने कोटपा के तहत संचालक पर 18 सौ का जुर्माना लगाया। इस दौरान टीम ने आधा दर्जन से अधिक हुक्के और इनमें प्रयुक्त होने वाली सामग्री सीज कर दी।
जांच करते अधिकारी
छापामारी के दौरान ही रेस्टोरेंट संचालक की पैरोकारी में पहुंचे एक वकील ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। लेकिन टीम ने अवैध हुक्का बार बंद कराने के बाद रेस्टोरेंट व उसकी किचन की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
किचन में खानपान सामग्री के भंडारण स्थान के पास ही कूड़ा करकट, बर्तन धोने के स्थान पर गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न पाए जाने और कस्टमरों को परोसे जाने वाली खाद्य सामग्री बनाने के कुछ बर्तन पुराने व खराब होने पर रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी कर 24 घंटे में इसमें सुधार लाने को कहा गया। टीम ने रेस्टोरेंट में मौजूद पनीर व चटनी के नमूने भी सीज कर लैब जांच के लिए भेज दिए हैं।