{"_id":"59ddcc114f1c1bca678b53db","slug":"fsda-raid-on-palak-masala-chakki-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मसाला चक्की में धनिया-हल्दी की पिसाई के साथ चल रहा था डिटरजेंट बनाने का धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसाला चक्की में धनिया-हल्दी की पिसाई के साथ चल रहा था डिटरजेंट बनाने का धंधा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 11 Oct 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
अवैध मसाला चक्की में जब्त हल्दी-धनिया
- फोटो : amar ujala
सआदतगंज के लकड़मंडी इलाके में बिना लाइसेंस चल रही पलक मसाला चक्की में धनिया-हल्दी की पिसाई के साथ-साथ डिटरजेंट बनाने का धंधा पकड़ा गया। एफएसडीए एक्ट के तहत खड़े मसाले की पिसाई और डिटरजेंट बनाने का काम एक ही स्थान पर नहीं किया जा सकता।
टीम ने इस पर संचालक से लिखित स्पष्टीकरण तलब करते हुए मौके से बरामद 71 किग्रा डिटरजेंट पाउडर को जब्त कर नष्ट कर दिया। साथ ही धनिया व हल्दी के चार नमूने भी जांच को भेजे हैं। अभिहीत अधिकारी टीआर रावत ने बताया कि मसाला चक्की परिसर में डिटरजेंट बनाने का काम पूरी तरह अवैध है।

Trending Videos
संचालक के खिलाफ लगाया जा सकता है जुर्माना
जांच करते एफएसडीए अधिकारी
- फोटो : amar ujala
इसके लिए संचालक के खिलाफ पंजीयन निरस्त कर जुर्माना लगाया जा सकता है। टीम ने पाया कि पलक नाम से खड़े व पिसे मसाले पैक कर लखनऊ सहित आसपास के जिलों में सप्लाई किए जाते हैं। संचालक ने सालाना 12 करोड़ का टर्न ओवर होने के बाद भी अनिवार्य फूड लाइसेंस नहीं ले रखा था।
उन्होंने बताया कि मसाला चक्की में मिले धनिया व हल्दी के स्टॉक में डिटरजेंट में इस्तेमाल के चलते हानिकारक सामग्री शामिल होने की आशंका है। इसके अलावा जहां पर मसाला पीसा जाता है, वहां भी गंदगी थी।
उन्होंने बताया कि मसाला चक्की में मिले धनिया व हल्दी के स्टॉक में डिटरजेंट में इस्तेमाल के चलते हानिकारक सामग्री शामिल होने की आशंका है। इसके अलावा जहां पर मसाला पीसा जाता है, वहां भी गंदगी थी।