फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud with a lady in lucknow

लखनऊः पति व बेटे की मौत का खौफ दिखा जेवर ले उड़े बदमाश

Mon, 02 Dec 2019 04:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Dec 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
fraud with a lady in lucknow
टप्पेबाजी की शिकार माया देवी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में पीजीआई थानाक्षेत्र में रविवार को टप्पेबाजों ने पति व बेटे की मौत का खौफ दिखाकर बाबूखेड़ा निवासी माया देवी जेवरात पार कर दिए। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, टप्पेबाजी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। माया के मुताबिक, वह सुबह घर से निकली और सभाखेड़ा के मोड़ पर पहुंची तो वहां एक बुजुर्ग खड़ा मिला। उसने गांव के किसी व्यक्ति के नाम व पता पूछा तो माया ने कहा कि वह नहीं जानती।
विज्ञापन


इसके बाद बुजुर्ग ने महिला से कहा कि तेरा पति कुछ दिन पहले हादसे में बच गया था। तेरे घर पर मुसीबत आने वाली है। तीन दिन के अंदर पति व बेटे की मौत हो जाएगी। इतना सुनते ही माया देवी बदहवाश हो गईं। खुद को संभालते हुए बुजुर्ग से पूछा कि कोई उपाय बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी का अहसास होने पर पति को दी जानकारी

बुजुर्ग ने कहा कि घर में जो जेवरात है, उसे लेकर आओ और मंदिर में पूजा करनी है। झांसे में आई माया बुजुर्ग के एक अन्य साथी के साथ बाइक से घर पहुंची। जेवरात बटोरकर एक पोटली में रखे और तेलीबाग के वरदानी हनुमान मंदिर के पास पहुंचीं।

जहां बुजुर्ग इंतजार कर रहा था। मंदिर में पूजा-पाठ के बीच दो अन्य व्यक्ति आ गए जो जेवरात लेकर भाग निकले। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पति राजेंद्र को कॉल कर वारदात की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed