फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former chief of mahila congress raise serious charges against BJP.

UP Congress: 'राष्ट्रवाद की आड़ में भाजपा खेल रही घिनौना खेल', महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

Sun, 10 Jul 2022 02:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Jul 2022 02:30 PM IST
सार

महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के तार आतंकवादियों से जुड़े हुए हैं। भाजपा राष्ट्रवाद की आड़ में घिनौना खेल खेल रही है।

विज्ञापन
Former chief of mahila congress raise serious charges against BJP.
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि कांग्रेस आतंकवाद पर राजनीति के पक्ष में कभी नहीं रही है। पर आज जिस तरह से एक के बाद एक घटनाओं में लगातार आतंकियों व अपराधियों के तार भाजपा से जुड़े मिले हैं, उससे पता चलता है कि भाजपा राष्ट्रवाद की आड़ में कितना घिनौना खेल खेल रही है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर ओझा ने कहा कि पिछले दिनों में उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या में शामिल एक आरोपी मोहम्मद रियाज अत्तारी भाजपा का कार्यकर्ता निकला। इसने भाजपा के नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली थी। मीडिया रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि रियाज राजस्थान विधानसभा में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री गुलाबचंद कटारिया के दामाद और पूर्व पार्षद अतुल चंडालिया की फैक्टरी में काम कर चुका है। उसे भाजपा के कई कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ देखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक तालिब हुसैन शाह भाजपा का पदाधिकारी निकला। इसकी भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी तस्वीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के मास्टरमाइंड इरफान खान का निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा से संबंध हैं। राणा दंपति का भाजपा से क्या रिश्ता है, ये किसी से छिपा नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सतीश आजमानी और सचिन रावत भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed