फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in bus on airport

एयरपोर्ट पर यात्रियों को लाने वाली बस में लगी आग, दमकल ने बुझाई

Fri, 28 Aug 2020 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
fire in bus on airport
एयरपोर्ट पर यात्रियों को लाने वाली बस में लगी आग
विज्ञापन

दमकल ने समय रहते पाया काबू
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध हालात में टैक्सी-वे के पास यात्रियों को विमान तक लाने ले जाने वाली बस में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही आनन-फानन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एयरपोर्ट प्रशासन सूत्रों के मुताबिक गुरुवार रात तकरीबन नौ बजे टैक्सी-वे पर इंडो थाई कंपनी की बस यात्रियों को लेने जा रही थी। इसी बीच अचानक बस में आग लग गई। धुंआ निकलता देख वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचे पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया। एयरपोर्ट टर्मिनल अधिकारियों ने बताया कि आग मामूली थी और बस बिल्कुल खाली थी। जब बस में आग लगी तो उस दौरान टैक्सी-वे के पास कई विमान भी खड़े हुए थे। अगर समय पर फायर कर्मी ना पहुंचते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। उधर, इस संबंध में एयरपोर्ट डायरेक्टर से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed