Lucknow News: दिवाली पर मकान...गोदाम सहित 73 स्थानों पर लगी आग, युवक का चेहरा झुलसा; दमकलकर्मियों ने पाया काबू
राजधानी में दिवाली पर मकान और गोदाम सहित 73 स्थानों पर लगने की घटनाएं हुईं। आग से एक युवक का चेहरा झुलस गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विस्तार
राजधानी लखनऊ में दिवाली के दिन अलग-अलग क्षेत्रों में मकान, ट्रामा सेंटर की पार्किंग, गोदाम सहित 73 जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। आग से एक युवक का चेहरा झुलस गया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग की घटनाओं पर काबू पाया, इससे बड़ी घटनाएं होने से बच गईं।
चौक में दो मंजिला मकान आग की चपेट में आया
चौक के लाजपत नगर में किरण परिवार के साथ दो मंजिला मकान में रहती हैं। बृहस्पतिवार रात दो बजे वह और परिवार के चार लोग सो रहे थे। तभी धुंए के घुटन के कारण सभी की आंख खुल गईं। आनन फानन लोग चीख पुकार मचाते हुए मकान के बाहर भाग गए। जबकि सौरभ सिंह दूसरी मंजिल पर लगी आग देखने पहुंच गए।
वह पहली मंजिल पर पहुंचे ही थी कि आग की लपट से उनका चेहरा जल गया। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। परिजनों ने सौरभ को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एफएसओ चौक पुष्पेंद्र कुमार के मुताबिक हादसे में सभी लोग बच गए।
ट्रामा सेंटर की पार्किंग में लगी आग
ट्रामा सेंटर की पार्किंग में बृहस्पतिवार रात काफी दिन से खड़ी कार में लग गई। हादसा कार पर रॉकेट गिरने से हुआ। दमकल ने आग की चपेट में आने से अन्य गाड़ियों को बचा लिया। हादसे से वहां अफरा तफरी मच गई। दो गाड़ियों के मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। एफएसओ चौक के मुताबिक पार्किंग में कार काफी दिन से खड़ी होने के कारण उसमें कूड़ा जमा हो गया था। इस कारण आग ने तेजी से कार को अपनी चपेट में ले लिया।यह भी पढ़ेंः- UP: डिप्टी सीएम केशव का तंज, अखिलेश का पीडीए परिवारवाद की एजेंसी, टिकट सिर्फ परिवार के लोगों को देते हैं
आरा मशीन का गोदाम धधका
ऐशबाग में शनि मंदिर के पास आरा मशीन के गोदाम में आ लग गई। आग लगने का कारण रॉकेट गिरना बताया जा रहा है। एफएसओ राम कुमार के मुताबिक लकड़ी से आग तेजी से फैल रही थी। आग बुझाने में अगर जरा सी भी देर होती तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। हालांकि दो घंटे की कड़ी मशक्कत के चार गाड़ियों से आग बुझा ली गई।कबाड़ में लगी आग
चौक के पीर बुखारा स्थित सॉस बिल्डर प्रा. लि. के एन्क्लेव के फ्लैट में भुवनेश अवस्थी रहते हैं। बृहस्पतिवार रात उनके फ्लैट की छत पर जमा कबाड़ में आग लग गई। देखते ही देखते लपट निकलने लगी। दमकल ने तीन गाड़ियों से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।यह भी पढ़ेंः- UP: 10 नवंबर तक कर सकेंगे कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में आवेदन, ओबीसी वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों के लिए है यह योजना