फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi : Oil tanker overturns on Lucknow Varanasi highway.

Amethi News: अनियंत्रित होकर पलटा तेल से भरा टैंकर, लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुआ हादसा

Sat, 02 Nov 2024 04:36 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Nov 2024 04:36 PM IST
सार

लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के कारण हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया है। 

विज्ञापन
Amethi : Oil tanker overturns on Lucknow Varanasi highway.
अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी के जगदीशपुर इलाके से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शनिवार को अनियत्रित होकर तेल से भरा टैंकर पलट गया जिससे टैंकर में आग लग गई। आग से टैंकर में हो रहे विस्फोट से लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। हाईवे पर आवागमन बाधित होने से जाम लगा हुआ है।

विज्ञापन


तेल ले जा रहा टैंकर शनिवार को अचानक लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रनकापुर बगाही के पास पलट गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक और क्लीनर को अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की सूचना फायर बिग्रेड को दी। फायर कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सराफ की दुकान का शटर काटकर 15 लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखे चोर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम केशव का तंज, अखिलेश का पीडीए परिवारवाद की एजेंसी, टिकट सिर्फ परिवार के लोगों को देते हैं


एसएचओ धीरेद्र यादव ने बताया कि चालक व परिचालक को अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों का नाम पता अभी नहीं पता चल सका है। टैंकर की आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed