{"_id":"6725fb48021b2437fb0425d9","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-speaks-about-pda-of-samajwadi-party-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डिप्टी सीएम केशव का तंज, अखिलेश का पीडीए परिवारवाद की एजेंसी, टिकट सिर्फ परिवार के लोगों को देते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डिप्टी सीएम केशव का तंज, अखिलेश का पीडीए परिवारवाद की एजेंसी, टिकट सिर्फ परिवार के लोगों को देते हैं
Sat, 02 Nov 2024 03:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:43 PM IST
सार
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीडीए को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है और कहा कि उनका पीडीए सिर्फ परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के पीडीए फार्मूले पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ परिवारवाद का ही मॉडल है। वहीं, पीएम मोदी लाखों युवाओं को राजनीति में लाने के लिए लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत कर रहे हैं। जनता परिवार मॉडल और विकास मॉडल का फर्क समझ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि अखिलेश यादव का 'पीडीए' असल में परिवार डेवलपमेंट एजेंसी ही है। नाम तो गरीबों, पिछड़ों और दलितों का असल मकसद सिर्फ अपने परिवार का विस्तार करना है। असलियत में टिकटों की लिस्ट आएगी तो बस चाचा-भतीजे और करीबी ही नजर आते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सराफ की दुकान का शटर काटकर 15 लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखे चोर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 10 नवंबर तक कर सकेंगे कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में आवेदन, ओबीसी वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों के लिए है यह योजना
उन्होंने कहा कि सपा ने ग्राम सभा से लेकर लोकसभा तक परिवारवाद का झंडा, इतिहास और वर्तमान दोनों है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं, जो लाखों गैर-राजनीतिक परिवारों के युवाओं को ग्राम सभा से लेकर लोकसभा तक में शामिल कर परिवारवाद के दलदल से लोकतंत्र की बुनियाद मजबूत कर रहे हैं।
सपा के पीडीए का मतलब सिर्फ परिवार का विकास, भाजपा का लक्ष्य लोकतंत्र का विस्तार! 'परिवार माडल और विकास मॉडल' का फर्क जनता समझ रही है।