फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two removed SDM of Pilibhit have been put on waiting list after their postings in Lucknow were cancelled

यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए एसडीएम को लखनऊ में मिली तैनाती रद्द, अब किए गए प्रतीक्षारत

Sat, 31 Oct 2026 11:27 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 31 Oct 2026 11:27 AM IST
सार

पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में हटाए गए दोनों एसडीएम की लखनऊ में की गई तैनाती निरस्त कर दी गई है। शासन ने दोनों अधिकारियों को प्रतीक्षारत कर दिया है। इस फैसले से प्रशासनिक महकमे में हलचल है।

विज्ञापन
two removed SDM of Pilibhit have been put on waiting list after their postings in Lucknow were cancelled
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में हटाए गए दोनों एसडीएम की लखनऊ में प्रस्तावित तैनाती निरस्त कर दी गई है। शासन ने दोनों अधिकारियों को अब प्रतीक्षारत कर दिया है। इनमें हेमंत कुमार चौधरी और मयंक गोस्वामी शामिल हैं।

विज्ञापन


दरअसल, पीलीभीत में तैनाती के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले के बाद दोनों एसडीएम को वहां से हटाया गया था। इसके बाद शासन की ओर से दोनों को लखनऊ में अलग-अलग पदों पर तैनाती दी गई थी। हालांकि, अब इन दोनों की तैनाती के आदेश निरस्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

हेमंत कुमार चौधरी को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में मिली थी तैनाती

हेमंत कुमार चौधरी पीलीभीत में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। स्थानांतरण के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी (OSD) बनाया गया था। अब उनकी यह तैनाती निरस्त कर उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक गोस्वामी को बनाया गया था बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी)

वहीं, मयंक गोस्वामी भी पीलीभीत में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। उन्हें स्थानांतरण के बाद चकबंदी मुख्यालय, लखनऊ में बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) की जिम्मेदारी दी गई थी। अब उनका तैनाती आदेश भी रद्द कर दिया गया है। उन्हें भी प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

दोनों अधिकारियों की तैनाती पर फिर बदला फैसला

शासन के इस फैसले के बाद दोनों अधिकारी फिलहाल किसी नए पद पर तैनात नहीं हैं। दोनों को प्रतीक्षारत रखा गया है। पीलीभीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले से शुरू हुआ यह प्रशासनिक घटनाक्रम अब नए आदेश के बाद फिर चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed