{"_id":"6a16058fc558e863510244e8","slug":"fir-filed-against-income-tax-officer-for-dowry-harassment-lucknow-news-c-13-lko1096-1755676-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आयकर अधिकारी पर दहेज उत्पीड़न की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आयकर अधिकारी पर दहेज उत्पीड़न की एफआईआर
Wed, 27 May 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 27 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव थाने में इनकम टैक्स विभाग के अफसर पर उनकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, इंस्टाग्राम के जरिये उनकी दोस्ती हुई थी। दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद पांच दिसंबर 2025 को दोनों ने शादी की थी।
पीड़िता ने बताया कि सीतापुर रोड स्थित पति के आवास पर उसकी बुआ और फूफा भी रहते हैं। शादी के अगले दिन से ही बुआ व फूफा दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति ने भी एक कमरे में साथ रहने से मना कर दिया। आरोप है कि पति दूसरे कमरे में वाराणसी की महिला से फोन पर बात करता था। महिला के मुताबिक, पति ने 10 दिसंबर को दिल्ली जाने की बात कही। 17 दिसंबर को लौटे। उन्होंने पति का फोन चेक किया तो पता चला कि वह दिल्ली नहीं बल्कि वाराणसी गया था। फोन में दूसरी महिला के साथ तस्वीरें भी मिलीं।
विरोध करने पर आरोपी ने उनकी पिटाई कर दी और उनके हाथ की नस भी काट दी। लहूलुहान होने पर घर में ही उसका इलाज किया गया। आरोप है कि पति ने असलहा तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र के मुताबिक आरोपी पति और उसके बुआ व फूफा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।