फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   financial fraud

Lucknow News: फाइनेंस कंपनी के पूर्व क्रेडिट मैनेजर समेत तीन पर 9.83 लाख के गबन का केस

Wed, 09 Jul 2025 05:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 05:02 PM IST
विज्ञापन
financial fraud

विज्ञापन
- फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने एसीपी बीकेटी से की शिकायत

- इटौंजा पुलिस ने आरोपियों पर की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। इटौंजा पुलिस ने भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लि. कंपनी के  पूर्व क्रेडिट मैनेजर सहित तीन लोगों के खिलाफ 9.83 लाख के गबन की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई एसीपी बीकेटी के आदेश पर की है। कंपनी के ब्रांच मैनेजर लखीमपुर खीरी के फरधान निवासी मो. इकराम ने एसीपी से शिकायत की थी।


मो. इकराम के मुताबिक कंपनी पर इंडसइंड बैंक का पूरा स्वामित्व है। कंपनी में मलिहाबाद के कसमंडी कला निवासी क्रेडिट मैनेजर बालेंद्र कुमार, सीतापुर के सिधौली में रहने वाले मैनेजर निशांत सिंह और एक अन्य मैनेजर हरदोई के बेनीगंज निवासी रजनीश कुमार काम करते थे। कंपनी महिलाओं को छोटे लोन देती है, जिनसे तीनों कर्मी उनसे सप्ताहिक किस्त की वसूली करते थे। इकराम के मुताबिक कुछ दिन पहले उनके पास कुछ महिला ग्राहकों की शिकायतें आई थीं। मामले की जांच करने पर पता चला कि तीनों आरोपियों ने ग्राहकों से साप्ताहिक किस्त 9.83 लाख रुपये वसूल लिए। आरोपियों ने राशि कंपनी की बीसीएम शाखा में जमा भी नहीं की। पड़ताल करने पर पता चला कि बालेंद्र कुमार ने कई सेंटर की विभिन्न महिला सदस्यों से उनके नाम पर फर्जी लोन कराए और उनसे किस्त के 6.24 लाख रुपये वसूल लिए। इसी तरह से निशांत सिंह ने 3.28 लाख और रजनीश कुमार ने 30 हजार 900 रुपये वसूल लिए। इस तरह से तीनों ने 9.83 लाख रुपये का गबन कर लिया। इसके बाद कंपनी में बिना बताए भाग निकले। जांच पूरी होने पर ब्रांच मैनेजर ने इटौंजा थाने में शिकायत की । कुछ न होने पर उन्होंने एसीपी बीकेटी से शिकायत की। इंस्पेक्टर मार्कंडेय यादव के मुताबिक मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed