फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farrukhabad and Hapur topped in public grievance redressal, July ranking released

जन शिकायतों के निस्तारण में फर्रुखाबाद-हापुड़ अव्वल, जुलाई की रैंकिंग जारी, टॉप-10 में लखनऊ व गोंडा

Tue, 11 Aug 2020 10:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Aug 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad and Hapur topped in public grievance redressal, July ranking released
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार ने जन शिकायतों के निस्तारण के आधार पर जिलाधिकारियों की रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें फर्रुखाबाद व हापुड़ जिले संयुक्त रूप से अव्वल आए हैं। कानपुर देहात पूरे प्रदेश में 75वीं रैंक के साथ फिसड्डी रहा है। 
विज्ञापन


टॉप टेन में अवध का गोंडा व लखनऊ जिला शामिल है। गोंडा को छठा व लखनऊ को आठवां स्थान मिला है। प्रदेश सरकार ने आम लोगों की शिकायतों पर जिलों में समय से की गई कार्रवाई, कार्रवाई की गुणवत्ता व वरिष्ठ अफसरों के स्तर पर कार्रवाई की मॉनिटरिंग जैसे कई मानकों पर जुलाई की रैंकिंग तैयार की है। 
विज्ञापन


इसमें शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों से लेकर जिलों में विभिन्न स्तर पर प्राप्त शिकायतों पर होने वाली कार्यवाही शामिल है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जून से नए मॉड्यूल पर शिकायतों पर कार्रवाई का मूल्यांकन शुरू किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें रैंडम आधार पर प्रत्येक जिले में निस्तारित चुनिंदा शिकायतों की गुणवत्ता देखी जाती है और उस पर नंबर दिया जाता है। रैंडम शिकायतें ऑनलाइन आधार पर ली जा रही हैं।

टॉप 10 रैंक वाले जिले

जिला    रैंक
  • फर्रुखाबाद    1
  • हापुड़    1 
  • हरदोई    3
  • वाराणसी    4
  • हमीरपुर    4
  • गोंडा    6
  • मैनपुरी    7
  • लखनऊ    8
  • महोबा    9
  • अमरोहा    10
10 फिसड्डी जिले
जिला    रैंक
  • कानपुर देहात    75
  • गायिजाबाद    74
  • कानपुर शहर    73
  • बिजनौर    72
  • ललितपुर    71
  • बस्ती    70
  • चंदौली    69
  • सुल्तानपुर    68
  • गाजीपुर    67
  • बलिया    66
  • मथुरा    10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed