फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake caller arrested with the help of women powerline lucknow

फर्जी आईडी के सिम से करता था लड़की को गंदे मैसेज, पॉवर लाइन ने पकड़ा

Thu, 11 Aug 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
fake caller arrested with the help of women powerline lucknow
डेमो

लखनऊ में महिलाओं के शोषण के दो मामले सामने आए हैं। पहले  मामले का आरोपी गिरफ्तार हो गया है। वहीं दूसरे मामले का आरोपी थाने से फरार है।

विज्ञापन

 
वीमेन पॉवर लाइन 1090 ने फर्जी आईडी से सिमकार्ड लेकर युवती को अश्लील मैसेज भेजने वाले ठाकुरगंज के हुसैनाबाद निवासी शिवा सैनी को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

शिवा ने पूछताछ में बताया कि वह जरदोजी का काम करता है और कुछ महीने पहले अपनी मौसी के घर गया था, जहां पड़ोस में रहने वाली युवती का फोन नंबर लेकर कॉल करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


युवती ने चेतावनी दी तो शिवा ने फर्जी आईडी से सिमकार्ड खरीदा और अश्लील मैसेज भेजने लगा। युवती ने वीमेन पॉवर लाइन में शिकायत की। 

कई बार समझाने के बावजूद उसकी हरकतें नहीं सुधरीं तो पॉवर लाइन ने उसे पकड़कर ठाकुरगंज पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा को भगाने का आरोपी फरार

fake caller arrested with the help of women powerline lucknow
डेमो

आशियाना के सेक्टर जी से 14 वर्षीय छात्रा को भगाने का आरोपी किला मोहम्मदी निवासी अर्जुन उर्फ भोलू हबड़ा मंगलवार देर रात थाने से फरार हो गया। इससे आक्रोशित छात्रा के परिवारीजनों ने थाने पर हंगामा किया।

सीओ कैंट हरेंद्र कुमार व एसओ आशियाना संजय पांडेय ने गिरफ्तारी की बात से इन्कार किया है। छात्रा के परिवारीजनों ने बताया कि बीती 29 जुलाई को अर्जुन छात्रा को भगाकर ले गया था। दो अगस्त को अपहरण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई।

दबाव पड़ने पर बीते सोमवार को अर्जुन ने छात्रा को उसके घर पर छोड़ा और भाग निकला। मंगलवार को अर्जुन को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा।

इस बीच देर रात अर्जुन थाने से भाग गया। छात्रा के परिवारीजनों का कहना है कि एक दरोगा की शह पर वह भागा है। एसओ का कहना है कि मजिस्ट्रेटी बयान के बगैर किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed