फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   facebook opens the second marriage secret of a man.

अमेरिका जाकर कर ली दूसरी शादी, फेसबुक से खुली पति की पोल

Mon, 12 Sep 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Sep 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
facebook opens the second marriage secret of a man.

25 साल पहले इलाहाबाद निवासी अमित भारद्वाज की शादी इंदिरानगर के फरीदीनगर निवासी डॉ. रेनू से हुई थी। शादी के बाद अमित एमबीए करने अमेरिका गया और वहीं बस गया। उसने अमेरिका में ही एक विदेशी से दूसरी शादी कर ली और रेनू को कानो-कान खबर तक नहीं होने दी।

विज्ञापन


कुछ महीने पहले कॉन्स्टेंस नाम की अमेरिकी महिला ने फेसबुक पर अमित-रेनू के बेटे-बेटी से संपर्क कर उनकी ‘स्टेप मदर’ होने का दावा किया। शादी के सर्टिफिकेट व फोटो भी भेजे।
विज्ञापन


डॉ. रेनू ने अमित के परिवारीजनों से संपर्क किया तो उन्होंने गाली-गलौज कर भगा दिया। शुक्रवार को डॉ. रेनू ने पति और कनाडा निवासी देवर अर्जुन सहित सास-ससुर व जेठ-जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाने की एसओ रूमा यादव ने बताया कि डॉ. रेनू निजी प्रैक्टिस करती हैं। 18 नवंबर 1991 को उनकी शादी इलाहाबाद के सरोजनीनगर नायडू मार्ग स्थित प्रियदर्शिनी अपार्टमेंट में रहने वाले अमित भारद्वाज से हुई थी। दोनों के 21 साल का बेटा और 15 साल की एक बेटी है।

'पत्नी व बच्चों को अमेरिका ले जाने की बात कह कर मुकर जाता'

facebook opens the second marriage secret of a man.

10 साल पहले अमित ने टेक्सास यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। अमित वहां इंडियाना के विस्टा बोलिवर्ड फिशर इलाके में रह रहा है। अमेरिका जाने से पहले उसने छह महीने में पत्नी और बच्चों को भी वहां ले जाने की बात कही थी। रेनू ने बताया कि अमित छह से आठ महीने में लखनऊ आता और सबसे मिलकर चला जाता।

अमेरिका ले जाने के लिए कहने पर वह टाल देता। बकौल रेनू, इस दौरान पति ने कई बार तलाक लेकर दूसरी शादी करने की बात कही लेकिन उसने इन्कार कर दिया।

पिता की शादी की जानकारी मिलते ही बच्चे सन्न रह गए

facebook opens the second marriage secret of a man.
demo pic

बीते महीने रेनू के बेटे और बेटी की फेसबुक आईडी पर अमेरिकी महिला कॉन्स्टेंस ने संपर्क किया। तीनों के बीच चैटिंग शुरू हो गई। एक दिन कॉन्स्टेंस ने बच्चों को बताया कि वह उनकी ‘स्टेप मदर’ है। यह जानकारी मिलते ही बच्चे सन्न रह गए।

कॉन्स्टेंस ने सुबूत के तौर पर अमित के साथ अपनी शादी के फोटो और शादी का सर्टिफिकेट भेजा। डॉ. रेनू को अमित के दूसरी शादी करने का पता चला तो उन्होंने खुद कॉन्स्टेंस से चैटिंग की।

कॉन्स्टेंस ने बताया कि शादी 28 जनवरी 2006 में हुई थी और गवाह के रूप में कनाडा निवासी देवर अर्जुन वहां मौजूद था। पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि कॉन्स्टेंस से शादी के सर्टिफिकेट में अमित ने खुद को तलाकशुदा बताया है। उन्होंने कहा कि दूसरी शादी करने के लिए ही अमित उस पर तलाक लेने का दबाव बना रहा था।

बच्चों को तोहफे दिलाता पर पत्नी को नहीं देता था खर्च

facebook opens the second marriage secret of a man.

डॉ. रेनू ने बताया कि अमित जब भी लखनऊ आता बच्चों के लिए खूब तोहफे लाता। उसे भी रुपये देता था लेकिन रोजमर्रा के खर्चों के लिए उसने कभी अमेरिका से फूटी कौड़ी नहीं भेजी।

बच्चे इंजीनियरिंग व अन्य परीक्षाओं के लिए टेस्ट देते तो वही अमेरिका से यात्रा का टिकट और होटल बुक कराता था। उसने बच्चों को घूमने के लिए नैनीताल और उदयपुर के टिकट व होटल भी बुक कराए थे।

तलाकशुदा और एक बच्चे की मां है कॉन्स्टेंस
अमित ने जिस कॉन्स्टेंस से शादी की है, वह तलाकशुदा है और एक बच्चे की मां है। महिला थाना की एसओ रूमा यादव ने बताया कि अमित ने कॉन्स्टेंस से भी झूठ बोलकर शादी की होगी। फिलहाल मामले की विवेचना सब इंस्पेक्टर आराधना को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed